{"_id":"57094d8b4f1c1b4b2dc81124","slug":"sugarcane-committee-mansurpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंसूरपुर गन्ना समिति पर भाकियू ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंसूरपुर गन्ना समिति पर भाकियू ने किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 10 Apr 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
मंसूरपुर गन्ना समिति कार्यालय में बैठे भाकियू कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू कार्यकर्ताओं ने बैंकों में समय से भुगतान नहीं भेजने को लेकर गन्ना समिति पर जमकर हंगामा किया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने समिति के सचिव को बंधक बनाए रखा। भाकियू के प. उप्र अध्यक्ष चंद्रपाल फौजी के नेतृत्व में शनिवार सुबह दस बजे कार्यकर्ता और किसान मंसूरपुर गन्ना समिति पर पहुंचे।
विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ताओं ने गन्ना समिति सचिव अनिल गुप्ता, कर्मचारियों पर शुगर मिल द्वारा गन्ने का भुगतान समिति में भेजने पर पैसा समय पर बैंकों में नहीं भेजे जाने को लेकर हंगामा कर दिया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने समिति के सचिव को कार्यालय में बंधकर बनाकर बैठा लिया।
विज्ञापन
कहा कि शुगर मिल ने 23 मार्च को गन्ना समिति में भुगतान भेज दिया था, लेकिन किसानों को पैसा समिति द्वारा बैंकों में 2 अप्रैल को भेजा गया। भाकियू नेता ने बैंकों व समिति पर ब्याज खाने के लिए मिलीभगत करने का आरोप लगाया। समिति सचिव अनिल गुप्ता का कहना था कि शुगर मिल भुगतान तो समिति को भेज देती है, लेकिन मिल एडवाइज बाद में भेजता है।
विज्ञापन
इसी कारण बैंकों में किसान का पैसा समय पर नहीं पहुंच पाता है। किसानों ने इसके लिए गन्ना समिति व बैंकों की लापरवाही बताया है। चेतावनी दी कि वे बैंकों की भी जांच पड़ताल कराएंगे, अगर बैंकों की इसमें लापरवाही मिली तो सोमवार के बाद बैंकों के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। मौके पर विजेंद्र बालियान, रोहित डबराल, मोहित राठी, राजपाल वालिया, इमरान प्रधान, महिपाल प्रधान, अंकित राठी, अफलातून, अंकुर बालियान आदि शामिल रहे।