{"_id":"614f6a858ebc3eab6725a135","slug":"sugar-mills-should-start-crushing-season-on-time-kanojia-muzaffarnagar-news-mrt55789852","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिलें समय पर पेराई सत्र शुरू करें : कनौजिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिलें समय पर पेराई सत्र शुरू करें : कनौजिया
विज्ञापन
मंसूरपुर में शुगर मिल परिसर में आयोजित गन्ना गोष्ठी तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम में जानकारी देते गन
- फोटो : KHATAULI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीनी मिलें समय पर पेराई सत्र शुरू करें : कनौजिया
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के संयुक्त गन्ना आयुक्त और जिले के नोडल अधिकारी ने आगामी पेराई सत्र 2021-22 की विभागीय और चीनी मिलों के स्तर पर की जा रही तैयारी की जमीनी हकीकत को देखा। गन्ना विभाग की महत्वाकांक्षी योजना महिला स्वयं सहायता समूहों के कार्य को देखा। मंडल के तीनों जिलों के जिला गन्ना अधिकारियों, चीनी मिलों के अधिकारियों की गन्ना शोध केंद्र मुजफ्फरनगर के हॉल में बैठक ली।
मुख्यालय से जनपद के दौरे पर आए संयुक्त गन्ना आयुक्त क्रय विश्वेश कनौजिया ने सबसे पहले खतौली चीनी मिल के रिपेयर और मेंटेनेंस को देखा। निरीक्षण के समय सहारनपुर मंडल के उप गन्ना आयुक्त दिनेश्वर मिश्र, जिला गन्ना अधिकारी डॉ आर डी द्विवेदी, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक व सचिव खतौली, चीनी मिल के उपाध्यक्ष डॉ अशोक कुमार, कुलदीप राठी, एके सिंह चीफ इंजीनियर आदि उपस्थित रहे। चीनी मिल के रिपेयर और मेंटेनेंस का कार्य लगभग 75 प्रतिशत पूर्ण हो गया है और मिल के उपाध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि मिल शासन के मंशानुरूप पेराई कार्य का प्रारंभ कर देगी।
उन्होंने चीनी मिल द्वारा सीड ट्रीटमेंट डिवाइस और एमएचएटी से किये जा रहे बीज उपचार को देखा। नोडल अधिकारी ने गन्ना समिति की ओर से आयोजित सर्वे मेला का अवलोकन किया गया। किसानों से फीड बैक लिया। चीनी मिल मंसूरपुर के प्रांगण में मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला स्वयं सहायता समूहों की कार्यशाला को संबोधित किया। पांच महिला स्वयं सहायता समूहों को सैनिट्री पैड बैंडिंग मशीन को प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान किया गया। मौके पर चीनी मिल मंसूरपुर के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित, बलधारी सिंह, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक बृजेश कुमार राय उपस्थित रहे।