फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sugar mills earned 150 crores by selling electricity

चीनी मिलों ने बिजली बेचकर कमाए 150 करोड़

Wed, 11 May 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Sugar mills earned 150 crores by selling electricity
मुजफ्फरनगर। जिले की छह चीनी मिले बिजली बनाकर करोड़ों कमा रही है। इस सीजन में इन चीनी मिलों ने 150 करोड़ की बिजली विद्युत निगम को बेची है। रोहाना और मोरना को छोड़ सभी चीनी मिले बगास से बिजली बनाने का कार्य कर रही है।
विज्ञापन

जिले में आठ चीनी मिल हैं, इनमें से छह चीनी मिल ऐसी हैं, तो बगास से बिजली बनाकर विद्युत वितरण निगम को बेच रही है। इन चीनी मिलों ने इस सीजन में अब तक 150 करोड़ रुपये बिजली बेचकर कमाए हैं। चीनी मिल उत्पादित बिजली का खुद प्रयोग करती हैं, जो बच जाती है उसे बेचती हैं। चीनी मिलों की अतिरिक्त आय का यह बड़ा साधन है। चीनी मिलों की बिजली उत्पादन की क्षमता 138 मेगावाट की है।
विज्ञापन

विद्युत वितरण निगम चीनी मिलों से अलग-अलग रेट बिजली खरीद रहा है। इनमें खतौली, खाईखेड़ी से तीन रुपये सात पैसे प्रति यूनिट की खरीदारी की जा रही है। टिकौला से तीन 69 पैसे प्रति यूनिट, तितावी, भैसाना से तीन रुपये आठ पैसे, मंसूरपुर से तीन रुपये 18 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से खरीदारी हो रही हैं। बिजली का सबसे ज्यादा उत्पादन खतौली चीनी मिल ने और सबसे कम भैसाना ने किया है। खतौली ने बिजली बेचकर 90 करोड़ 79 लाख की कमाई की है। भैसाना चीनी मिल को केवल छह करोड़ छह लाख मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी मिल क्षमता मिल को आय
खतौली 46 मेगावाट 90.79 करोड़
तितावी 28 मेगावाट 12.29 करोड़
भैसाना 12 मेगावाट 6.06 करोड़
मंसूरपुर 27 मेगावाट 18.73 करोड़
टिकौला 10 मेगावाट 14.05 करोड़
खाईखेड़ी 15 मेगावाट 8.12 करोड़
मिलों की आय का साधन बढा: द्विवेदी
जिला गन्ना अधिकारी आरडी द्विवेदी का कहना है कि चीनी मिलों को बिजली पर काफी पैसा खर्च करना पड़ता था, जब से को-जन प्लांट लगे हैं, तब से मिले खुद बिजली बना रही है। अतिरिक्त बिजली का उत्पादन कर विद्युत निगम को बेच रही है। चीनी मिलों की इससे अतिरिक्त आय बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed