फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sugar mill struggling with short supply of sugarcane

गन्ने की कम आपूर्ति से जूझ रही चीनी मिल

Wed, 28 Apr 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Sugar mill struggling with short supply of sugarcane
गन्ने की कम आपूर्ति से जूझ रही चीनी मिल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मंसुरपुर। मांग के अनुसार आपूर्ति नहीं होने से चीनी मिल गन्ने की कमी से जूझ रही है। एक सप्ताह से 10 से 12 हजार क्विंटल गन्ने की आपूर्ति कम हो रही है। 20 मई के आसपास चीनी मिल का पेराई सत्र समाप्त होने की संभावना है। शुगर मिल अधिकारियों ने किसानों से जल्द से जल्द मिल में गन्ना डालने की अपील की है।

उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित ने बताया कि शुगर मिल में पिछले एक सप्ताह से 10 से 12 हजार क्विंटल गन्ने की कम आपूर्ति हो रही है। चीनी मिल की प्रतिदिन 72 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई की क्षमता है। मगर, शुगर मिल को 60 हजार क्विंटल के लगभग गन्ना ही प्रतिदिन मिल पा रहा है। किसानों को लगातार इंडेंट भेजा जा रहा है। किसान गेहूं कटाई तथा गन्ना बुवाई के कार्य में व्यस्त होने के कारण गन्ने की आपूर्ति नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे खेती के अन्य कार्य के साथ-साथ अपना गन्ना डालने पर भी ध्यान दें। ताकि अधिक गर्मी शुरू होने से पहले सारा गन्ना मिल में चला जाए। उन्होंने बताया कि चीनी मिल अब तक एक करोड़ 25 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुका है। 20 मई के आसपास चीनी मिल अपना पेराई सत्र समाप्त कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed