फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Successful duet of two central ministers

दो केंद्रीय राज्यमंत्रियों की सफल जुगलबंदी

Wed, 06 Jan 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 06 Jan 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Successful duet of two central ministers
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रेलवे स्टेशन के मंच पर दो केंद्रीय राज्यमंत्रियों की मौजूदगी बेहद कामयाब रही। केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने रेलवे से लोगों के गिले-शिकवे दूर करने के साथ मांगें उठाईं। केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने सभी को पूरी करने का आश्वासन दिया। मंच से रेलमंत्री को उपचुनाव में स्टार प्रचारक तक बता दिया।

मुजफ्फरनगर-टपरी दोहरीकरण का उद्घाटन करने मंगलवार को रेलमंत्री मनोज सिन्हा पहुंचे। इस दौरान डॉ संजीव बालियान समेत भाजपा के अन्य नेताओं की भी मौजूदगी रही। डॉ बालियान ने बलसाड़ एक्सप्रेस का स्टॉपेज, जानसठ फ्लाईओवर के नीचे अंडरपास, राजरानी एवं संगम सहारनपुर से चलाने, टिकट वितरण के लिए खिड़की बढ़ाने की मांग उठाई। इस दौरान वह रेलमंत्री को बड़े भाई कहकर पुकारते रहे। मुसाफिरों की परेशानी बताईं। साथ ही दोहरीकरण की लंबित मांग पूरी करना जनपद के लिए ऐतिहासिक कदम बताया। रेलमंत्री को उपचुनाव में स्टार प्रचारक रहने की जानकारी सार्वजनिक की।
विज्ञापन


इसके बाद रेलमंत्री ने मंच का माइक थामकर डॉ बालियान को छोटा भाई कहकर संबोधित करते हुए सारी मांगें पूरी करने की हामी भरी। इस पर श्रोताओं ने तालियां बजाकर खुशी जाहिर की। रेलमंत्री ने रेलवे के विकास की प्रतिबद्धता बताई। यूपी में रेल लाइन का दायरा बढ़ाने का आश्वासन दिया। इस दौरान भाजपा शासनकाल में आए बदलाव और कांग्रेस के कार्यकाल में रही खामियां गिनाईं। रेलवे की समस्याओं के निदान पर दोनों मंत्रियों की गंभीरता देखकर लोगों में बेहद उत्साह दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनों के स्टॉपेज पर संतोष की सलाह ः रेलवे स्टेशन पर आए रेलमंत्री मनोज सिन्हा ने इशारों में फिलहाल के स्टॉपेज से ही काम चलाने की सलाह दी। इसके पीछे समय की खपत के साथ मुसाफिरों की परेशानी का भी हवाला दिया। रेलमंत्री ने कहा कि ट्रेनों की श्रेणी के हिसाब के गति सीमा भी निर्धारित है। इसके अनुसार स्टॉपेज नियत किए गए हैं। एक ठहराव की अवधि दो मिनट रहती है, लेकिन ट्रेन रोकने और दुबारा चलाने पर समय लगता है। इस दौरान 7 से 10 मिनट का वक्त लगता है। ऐसे में स्टॉपेज से जहां कुछ लोगों को फायदा होगा, वहीं काफी मुसाफिरों को परेशानी भी होगी। ट्रेन के संचालन की व्यवस्था पर विपरित असर पडने के साथ ही गति कम हो जाएगी। यही वजह है कि पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों के सबसे अधिक स्टॉपेज निर्धारित हैं।
शिलान्यास समारोह में आए मंत्रियों और विधायकों का भाजपाइयों के साथ ही अन्य लोगों ने भी जोरदार स्वागत किया। समाजसेवी भीम सेन कंसल ने मंत्रियों को स्मृति चिह्न भेंट किए। सिख समाज के लोगों ने सरोपा भेंट किया। पूर्व पालिकाध्यक्ष कपिलदेव अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन डॉ सुभाषचंद्र शर्मा, पूर्व विधायक अशोक कंसल, भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह पाल, अश्वनी त्यागी, पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार, देवव्रत त्यागी, आलोक स्वरूप, सतीश गोयल, विपुल भटनागर, कुशपुरी, सुधीर रहे।

सहारनपुर-दिल्ली के बीच दौड़ेगी डीएमयू
मुजफ्फरनगर (ब्यूरो)। मुजफ्फरनगर-टपरी रेल लाइन के दोहरीकरण और विद्युतीकरण कार्य का शिलान्यास करने आए केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि डबल लाइन बनने और विद्युतीकरण होने से सहारनपुर-मेरठ-दिल्ली के बीच डीएमयू ट्रेनों को संचालन कराया जाएगा। इससे सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के यात्री एक दिन में दो बार दिल्ली-आ जा सकेंगे।

स्टेशन परिसर में आयोजित शिलान्यास समारोह में रेल राज्य मंत्री सिन्हा ने कहा कि यहां डबल लाइन बनने और विद्युतीकरण होने के बाद स्थानीय यात्रियों को काफी सुविधाएं मिलेंगी। समय से ट्रेनों का संचालन होगा। उन्होंने घोषणा की कि इस बार यहां के यात्रियों को कई ट्रेनों का तोहफा मिलेगा। उन्होंने पीएम मोदी और रेल मंत्री सुरेश प्रभु की तारीफ की। डबल लाइन परियोजना के लिए धन स्वीकृत कराने का श्रेय केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान को दिया। उन्होंने यूपी सरकार पर भी निशाना साधा, कहा कि यूपी को उत्तम प्रदेश नहीं बनाया जा सका, बल्कि उल्टा प्रदेश बना दिया।

उन्होंने कहा कि भाजपा ही यूपी को उत्तम प्रदेश बना सकती है। रेल और सड़क पर केंद्र सरकार का पूरा ध्यान केंद्रित है, ताकि यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं मिल सकें। रेलवे अपने इंफ्रास्ट्रक्चर में बदलाव कर रही है। यूपी में रेलवे ने 4200 करोड़ रुपये की परियोजनाएं बनाई हैं। शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान  ने कहा कि 20 वर्षों से दोहरीकरण की मांग उठाई जा रही है। पूर्व सांसद संजय चौहान, मुनव्वर हसन आदि ने भी संसद में यह मांग उठाई।


आज यह मांग पूरी हुई है, इसके लिए मुजफ्फरनगर और सहारनपुर की जनता रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा की आभारी रहेगी। सहारनपुर सांसद राघव लखनपाल ने अपने संबोधन में शिलान्यास के लिए सहारनपुर निवासियों की ओर से रेल मंत्री का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed