फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Subhash Chauhan becomes Saharanpur and Meerut division in-charge

सुभाष चौहान बने सहारनपुर और मेरठ मंडल प्रभारी

Tue, 22 Oct 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Subhash Chauhan becomes Saharanpur and Meerut division in-charge
सुभाष चौहान बने सहारनपुर और मेरठ मंडल प्रभारी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की बरेली में संपन्न हुई प्रांतीय बैठक में मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष सुभाष चौहान को सहारनपुर और मेरठ मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

बैठक में शामिल होकर लौटे जिलाध्यक्ष सुभाष चौहान, कोषाध्यक्ष सतीश तायल एवं संगठन महामंत्री सुबोध जैन ने बताया कि बैठक में प्रदेश के सभी जनपदों में संगठन को प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई। प्रदेश के सभी दवा विक्रेताओं को एक बैनर के तले लाकर उनकी समस्याओं का निदान करने पर जोर दिया गया। मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष को सहारनपुर और मेरठ मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। सोमवार को नगर में आयोजित बैठक में प्रांतीय बैठक से लौटे जिलाध्यक्ष का स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि मेडिकल ट्रेड में कंपनियों द्वारा दवा व्यापारियों का खुला शोषण किया जा रहा है। इसे रोकने के लिए सभी को एकजुट होना होगा। बैठक में प्रमोद मित्तल, मनोज गर्ग, मुकेश सोम, दिव्या प्रताप सोलंकी, सुधीर त्यागी, मयंक बंसल, सतीश तायल, कुलदीप शर्मा, सुधीर यादव, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed