फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sub-inspector working on fake certificate will be tightened

फर्जी प्रमाण-पत्र से नौकरी कर रहे दरोगा पर कसा शिकंजा

Thu, 28 Jan 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Sub-inspector working on fake certificate will be tightened
फर्जी प्रमाणपत्र से नौकरी कर रहे दरोगा पर कसेगी नकेल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली में तैनात दरोगा विदेश कुमार पर फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी हासिल करने का आरोप लगाया है। इस मामले की जांच सीओ फुगाना गिरजाशंकर त्रिपाठी कर रहे हैं। इस मामले की जांच अभी जारी है। अब राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने डीजीपी को पत्र जारी कर आरोपी दरोगा के खिलाफ की गई कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की है।
जनपद गौतमबुद्धनगर निवासी विदेश कुमार वर्ष 2011 की सब इंस्पेक्टर की भर्ती में शामिल होने के बाद वर्ष 2015 में नियमित हुए थे। वर्तमान में दरोगा विदेश कुमार शहर कोतवाली में तैनात हैं। कुछ लोगों ने दरोगा पर फर्जी कागजात से नौकरी हासिल करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। दरोगा पर आरोप है कि उन्होंने ओबीसी वर्ग में होने के बावजूद खुद को अनुसूचित जाति से बताते हुए फर्जी कागजात से नौकरी हासिल की है। दरोगा के खिलाफ चल रहे इस मामले की जांच वर्तमान में सीओ फुगाना गिरजा शंकर त्रिपाठी कर रहे हैं। अब इस मामले में बिजनौर जनपद के नगीना निवासी विश्व दलित परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र पाल सिंह ने 11 दिसंबर 2020 को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को पत्र लिखकर दरोगा पर फर्जी कागजात से अनुसूचित जाति के कोटे से नौकरी करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। भूपेंद्र पाल सिंह द्वारा लिखे गए इस पत्र के आधार पर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अनुभाग अधिकारी दिलीप कुमार गुप्ता ने डीजीपी को पत्र लिखकर आरोपी दरोगा के खिलाफ की गई विभागीय कार्रवाई की जानकारी तलब की है।
विज्ञापन

इन्होंने कहा .......
एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि मामले की जांच सीओ फुगाना द्वारा की जा रही है। जांच में जो भी निष्कर्ष निकलेगा, उससे आला अफसरों को रिपोर्ट भेजकर अवगत करा दिया जाएगा। इसके बाद जो भी फैैसला होगा, उसके आधार पर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआई विदेश कुमार का कहना है कि उन्होंने विधिसम्मत तरीके से नौकरी हासिल की है। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग द्वारा मांगी गई कार्रवाई के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed