फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Students showed skill in quiz competition

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

Sun, 07 Feb 2021 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Students showed skill in quiz competition
श्रीराम कॉलेज ऑफ लॉ में हुई विधिक गोष्ठी में शामिल अधिकारी और विद्यार्थी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज में व्यापार प्रबंधन विभाग द्वारा सामान्य ज्ञान, समसामयिकी और प्रबंधन विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें बीबीए के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि संस्था निदेशक डॉ. आदित्य गौतम और प्राचार्या डॉ प्रेरणा मित्तल ने कार्यक्रम का शुुुुभारंभ किया। प्री क्विज टेस्ट के आधार पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के लिए चार टीमों माइंड फ्रीक्स, हेंकी ब्रेंस, ब्रेनोहॉलिक और थिंक टैक्स का गठन किया गया। क्विज फिएस्टा में थिंक टैक्स टीम विजय रही, जिसके सदस्य नवनीत, तबस्सुम और कीर्ति सिंह रहे। द्वितीय विजेता माइंड फ्रीक्स के सदस्य आकृति कुलश्रेष्ठ, देवांश त्यागी, और तनीशा भटनागर रहे।
विज्ञापन

टीम हेंकी ब्रेन्स के सदस्य सानिया आजम, रिया गोयल व हर्ष शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया। बेनोहॉलिक के सदस्य अर्पित चौधरी, अनन्या गर्ग व मेघना गगनेजा ने चतुर्थ स्थान पाया। डॉ. विनीत शर्मा, डॉ. अशफाख अली, डॉ. सौरभ मित्तल, विवेक कुमार त्यागी ने भी छात्रों का मार्गदर्शन किया। मौके पर पंकज कौशिक, हिमांशु वर्मा, आयुषी त्यागी, शिवानी शर्मा, श्रुति धीमान, आकांक्षा गर्ग मौजूद रहे। संचालन प्रियंका भटनागर व अभिनव त्यागी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed