फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Students protested and jammed, teacher suspended, NCR registered

छात्रों ने धरना देकर लगाया जाम, शिक्षक निलंबित, एनसीआर दर्ज

Fri, 02 Sep 2022 10:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Students protested and jammed, teacher suspended, NCR registered
कस्बा भोकरहेडी इंटर कॉलेज गेट पर धरना प्रदर्शोन कर नारेबाजी करते छात्र। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
छात्र की पिटाई का मामला
विज्ञापन

- कॉलेज प्रबंध समिति ने जांच समिति बनाई, एक सप्ताह में रिपोर्ट तलब
- पीड़ित का नहीं उठ पा रहा एक पैर, जिला अस्पताल में हुआ एक्स-रे
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना (मुजफ्फरनगर)। कस्बा भोकरहेड़ी इंटर कालेज में छात्र सुहेल की डंडे से पिटाई के मामले में आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया। मामले की भोपा थाने में एनसीआर दर्ज की है। इससे पहले शुक्रवार की सुबह सैकड़ों छात्रों ने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर चार घंटे तक कॉलेज के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। जाम भी लगाया। कालेज प्रबंध समिति ने मामले में एक जांच समिति बनाकर एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी हैं। उधर, जिला अस्पताल में पीड़ित छात्र का शुक्रवार को एक्स-रे कराया गया है।
यह था मामला-
कस्बा भोकरहेड़ी निवासी साजिद का बेटा सुहेल इंटर कालेज में कक्षा आठ में पढ़ता है। बृहस्पतिवार को छुट्टी के समय कॉलेज के एक शिक्षक ने सुहेल की डंडे से पिटाई की थी। इसमें सुहेल को काफी चोट आई थी। वह बेहोश हो गया था। भोपा सीएचसी के बाद जिला अस्पताल में छात्र का उपचार चल रहा हैं। परिजनों ने बृहस्पतिवार को शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने एनसीआर दर्ज की हैं।
विज्ञापन

कार्रवाई न होने पर फूटा गुस्सा
बृहस्पतिवार को घटना के बाद न तो पुलिस ने आरोपी को पकड़ा और न ही कॉलेज प्रबंध समिति ने कोई निर्णय लिया। इसके नाराज सैकड़ों छात्रों ने शुक्रवार को कॉलेज गेट पर पहुंच कर हंगामा कर चार घंटे तक धरना प्रदर्शन किया। कुछ देर के लिए जाम भी लगाया। प्रधानाचार्य कैप्टन डा. प्रवीण चौधरी ने छात्रों को समझाया, लेकिन वे नहीं माने। प्रबंध समिति के प्रबंधक कर्णवीर सिंह मौकेे पर पहुंचे। कहा कि शिक्षक को निलंबित कर एक जांच समिति बनाकर पूरे मामले की एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी हैं। शिक्षक के खिलाफ हर हाल में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे तो बच्चों को पढ़ाना मुश्किल हो जाएगा
जिला अस्पताल में बेटे का उपचार करा रहे साजिद का कहना है कि उनकी बेटी रुकसार कक्षा 11, बेटा दाउद कक्षा दस व सुहेल कक्षा आठ में एक ही स्कूल में पढ़ते है। सुहेल की पिटाई से उनके दोनों बहन-भाई भी डरे हुए हैं। इस कदर कौन शिक्षक पीटता हैं, ऐसे तो बच्चों को स्कूल में पढ़ाना मुश्किल हो जाएगा। शुक्रवार को चोटों का एक्स-रे हुआ है। शिक्षक को सख्त सजा मिलनी चाहिए।
फिलहाल मामले में एनसीआर दर्ज की हैं। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद धारा बढ़ाकर कार्रवाई की जाएगी। - बिजेंद्र सिंह रावत, प्रभारी थाना भोपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed