{"_id":"5dd97b7f8ebc3e54cc6114ad","slug":"students-made-their-hearts-out-of-dance-performances-muzaffarnagar-news-mrt4551752172","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुतियों से मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुतियों से मोहा मन
विज्ञापन
शारदेन स्कूल के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देते छात्र-छात्राएं।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
छात्र-छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुतियों से मोहा मन
मुजफ्फरनगर। शारदेन स्कूल के प्रांगण में चल रहे दो दिवसीय वार्षिकोत्सव के अंतिम दिन छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से धूम मचा दी। अभिभावकों व अतिथियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाया।
शनिवार को दूसरे दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। नर्सरी के बच्चों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा सात के विद्यार्थियों ने सेव ट्री नाटक से समाज को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कक्षा आठ के विद्यार्थियों ने दस अवतार की प्रस्तुति दी तथा कक्षा नौ के छात्र-छात्राओं ने शिक्षा का अधिकार बताते हुए भव्य नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम तथा रामायण के अन्य पात्रों के चरित्रों का मंचन किया। फिट इंडिया कार्यक्रम से सभी को सेहत का मंत्र दिया। कक्षा चार से आठ तक के छात्रों ने महाराष्ट्रीयन नृत्य, कश्मीरी नृत्य, बंबू डांस, योग, बीहू नृत्य, पंजाबी नृत्य, गुजराती नृत्य की प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्या धारा रतन ने अभिभावकों का स्वागत किया तथा विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। स्कूल प्रबंधक विश्व रतन ने कहा शारदेन स्कूल सभी विद्यार्थियों का चहुंमुखी विकास चाहता है। हमें एक ग्लोबल एक्सपोजर चाहिए, इसके लिए एजुकेशन को चाहरदीवारी से बाहर निकालना पड़ेगा। कार्यक्रम का संचालन श्रेया शर्मा, आलीना, अंजुम, अक्षत, नंदिनी जैन, वंशदीप, शगुन, इकरा, अनमता आदि छात्र-छात्राओं ने किया।

शारदेन स्कूल के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देते छात्र-छात्राएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

शारदेन स्कूल के वार्षिकोत्सव में मौजूद राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल एवं अन्य अतिथि।- फोटो : MUZAFFARNAGAR