फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Students learnt complex principles of science, visited the Science Centre

Muzaffarnagar News: छात्रों ने विज्ञान के जटिल सिद्धांतों को जाना, विज्ञान केंद्र का भ्रमण किया

Fri, 22 Aug 2025 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Students learnt complex principles of science, visited the Science Centre
मुजफ्फरनगर/मंसूरपुर। महामना मालवीय इंटर कॉलेज के मानक क्लब के सदस्यों ने कुरुक्षेत्र हरियाणा में स्थित पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र का भ्रमण किया है। इस दौरान छात्रों ने जहां विज्ञान के जटिल सिद्धांतों को जाना, वहीं थ्रीडी शो के जरिए महाभारत की कहानी और उसके सार को समझा।
विज्ञापन

मार्गदर्शक प्रमोद कुमार ने बताया कि विज्ञान केंद्र में भारत की विज्ञान विरासत का जीवंत प्रदर्शन किया हुआ है। दैनिक जीवन में प्रयोग होने वाले अनेक वैज्ञानिक सिद्धांतों और प्रयोगों का व्याख्यान भारतीय मानकों के आधार पर किया। छात्रों ने इस भ्रमण पर अपनी वैज्ञानिक दक्षता का भी परीक्षण किया।
विज्ञापन

जिला समन्वयक राजीव वर्मा ने बताया कि शैक्षिक भ्रमण से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं नवाचार तथ्यों को सोचने एवं समझने की क्षमता बढ़ती है। भ्रमण में मेंटर प्रमोद कुमार, जगपाल सिंह एवं लच्छीराम और 26 छात्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दि एसडी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने कुरुक्षेत्र पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र का शैक्षणिक भ्रमण किया। उन्होंने महाभारत पर आधारित थ्रीडी फिल्म देखी। इसके साथ ही तारों, ग्रहों और आकाश गंगाओं के चित्र और अनेक वैज्ञानिक प्रयोगों का अवलोकन किया। प्रधानाचार्या नीलम महाना ने बताया कि आयोजन में राजीव वर्मा, सुची द्विवेदी, नीरज गोयल, प्रणव गोयल, पायल गर्ग एवं अमीषा भारद्वाज का सहयोग रहा।

भारत मानक ब्यूरो शाखा देहरादून के तत्वावधान में होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज जड़ौदा के विद्यार्थियों को भी पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र का शैक्षिक भ्रमण कराया गया। प्रधानाचार्य प्रवेंद्र दहिया ने बताया कि विद्यार्थियों ने पदार्थ, परमाणु संरचना, ज्यामिति, खगोल विज्ञान जैसे विषयों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान राजीव कुमार वर्मा, रूपेश कुमार, शुभम कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed