फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Students gave cultural presentation on sports day

स्पोर्ट्स डे पर छात्रों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

Sun, 08 Dec 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Students gave cultural presentation on sports day
दौड़ में प्रथम, द्व्तिय व तृतीय पायदान पर आने वाली छात्राओं को मैडल देकर सम्मानित करते अतिथि - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल तलहेड़ी बुजुर्ग में रविवार को स्पोर्ट्स डे का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने दौड़, शाटपुट, लांग जंप, फ्रोग रेस, सैक रेस आदि खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से भी सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन

खेलों का शुभारंभ विधायक ब्रिजेश सिंह, प्रबंधक प्रमोद त्यागी और प्रधानाचार्य पंकज कंसल ने मां सरस्वती की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मार्च पास्ट की शानदार प्रस्तुति से छात्रों ने अतिथियों का मन मोह लिया। मार्च पास्ट में ब्लू हाउस प्रथम, ग्रीन हाउस द्वितीय एवं येलो हाउस तृतीय स्थान पर रहा। 50 मीटर दौड़ में परी व शुभ प्रथम, भावना व वंश द्वितीय रहे। बैक रेस में अनस प्रथम व अनुराग द्वितीय रहे। थ्री लैग रेस में पलक व हदिया प्रथम, नमन व हदिया द्वितीय, फ्रोग जंप रेस में अनस प्रथम, मोनिस द्वितीय, टाई हैंड रेस में गुंजन व अवणी प्रथम, अनन्या व अविका द्वितीय, बिस्कुट रेस में अनुष्का प्रथम, मुबिसरा द्वितीय, 100 मीटर दौड़ में स्वास्तिका व पीयूष प्रथम, वेदिका व हर्ष द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में बुसरा व उज्जैफ प्रथम, तनिष्का व सतेंद्र द्वितीय, स्कीपिंग रेस में आकृति प्रथम व मानसी द्वितीय, 400 मीटर दौड़ में तनुष्का प्रथम व लाइबा द्वितीय, 600 मीटर दौड़ में उज्जैफ प्रथम व सतेंद्र द्वितीय, सैक रेस में आवेश प्रथम व इब्राहिम द्वितीय, शाट पुट में हर्ष प्रथम व राजा द्वितीय, 800 मीटर दौड़ में तुषार प्रथम व इकरार द्वितीय, लांग जंप में अतुल प्रथम व मानव द्वितीय रहे। बेस्ट एथलीट गर्ल साक्षी पांडेय व बेस्ट एथलीट ब्वायज हर्ष पंवार को चुना गया। मुख्य अतिथि विधायक ब्रिजेश सिंह ने सभी विजेता छात्रों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिट इंडिया की शुरूआत की है उसी तरह हर विद्यालय में फिट इंडिया कार्यक्रम शुरू होने चाहिए। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य नीरू शर्मा, आरपी भट्ट, सोमदत्त, दिनेश, लवी, अमरजीत, विभू, रजनीश, मयंक, सुनील, अंजुला, अलका, पारूल, अपेक्षा, पूजा, रीतिका, रीता, मंजू, इंदु, आरती, आंचल, शालू आदि मौजूद रहे।

सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्राएं

सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्राएं- फोटो : DEVBAND

स्पोर्ट्स-डे कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते बच्चे

स्पोर्ट्स-डे कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते बच्चे- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed