{"_id":"6005d1718ebc3e2c4b715b68","slug":"students-demonstrated-talent-in-the-model-muzaffarnagar-news-mrt521189295","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों ने मॉडल में प्रतिभा का किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों ने मॉडल में प्रतिभा का किया प्रदर्शन
विज्ञापन
लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्यामंदिर में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभाग करते विद्यार्
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विद्यार्थियों ने मॉडल में प्रतिभा का किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन विज्ञान क्लब व राज्य माध्यमिक शिक्षा सेवा के तत्वाधान में हुआ। प्रधानाचार्य सतीश उपाध्याय ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रतिभागियों को विज्ञान की महत्ता के बारे में बताया। शिक्षक मोतीराम सैनी, वंदना गुप्ता, राजकमल आदि ने बच्चों का मार्गदर्शन कर विज्ञान के मॉडल तैयार कराए। जिसमें कक्षा नौ, 10, 11 व 12 के विद्यार्थियों ने 18 मॉडल प्रदर्शित किए। प्रदर्शनी में सौर उर्जा, वॉटर हार्वेस्टिंग, कंप्यूटर सिक्योरिटी सिस्टम, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, एअर प्यूरिफायर के मॉडल प्रदर्शित कर उनकी कार्य प्रणाली को समझाया। चयनित मॉडल जिला स्तरीय प्रदर्शनी में प्रतिभाग करेंगे।
मॉडल प्रदर्शनी में दिव्यांश सैनी, तुषार, राहुल शर्मा, शिवा सैनी, आरव शर्मा आदि विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
उधर, महामना मालवीय इंटर कालेज में भी विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मॉडल पेश किए। साहिल गोयल, देवांश वर्मा, अभिषेक पांचाल व सुमित कुमार के मॉडल श्रेष्ठ रहे। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ विनीत चौहान, रंजन सिंह पुंडीर, दिनेश कुमार शर्मा, ज्योति सिंह व शेखर आदि उपस्थित रहे।