{"_id":"5e5ab1f48ebc3ec54c6d62a7","slug":"students-caught-cheating-in-maths-exam-muzaffarnagar-news-mrt47151244","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणित की परीक्षा में नकल करते पकड़ा गया छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणित की परीक्षा में नकल करते पकड़ा गया छात्र
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट गणित की परीक्षा में एक परीक्षार्थी नकल करते पकड़ा गया। यह पहला मामला है, जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। उधर, सहारनपुर मंडल के उप निदेशक शिक्षा उमेेेश सिंह नेगी ने शहर और खतौली के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर परीक्षा संचालन का जायजा लिया।
डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि सर्वोदय इंटर कॉलेज खाईखेड़ी में कक्ष संख्या-एक में एक परीक्षार्थी इंटर गणित की परीक्षा में नकल करते हुए पकड़ा गया। आंतरिक सचल दल ने उसे पकड़ा। केंद्र व्यवस्थापक की ओर से छपार थाने पर मुकदमा दर्ज कराया गया। पहली पाली में हाईस्कूल की विज्ञान की परीक्षा थी। विज्ञान में पंजीकृत 31812 परीक्षार्थी में से 30179 ने परीक्षा दी तथा 1633 गैर हाजिर रहे। इंटर जीवविज्ञान की परीक्षा में 5729 में से 5364 ने परीक्षा दी तथा 365 अनुपस्थित रहे। गणित में 5640 में से 5280 आए तथा 360 गैरहाजिर रहे। कृषि अभियंत्रण में 361में से 343 ने परीक्षा दी तथा 18 अनुपस्थित रहे। कृषि पशुपालन चिकित्सा विज्ञान में 233 परीक्षार्थी में से 230 ने परीक्षा दी तथा 3 अनुपस्थित रहे।
विज्ञान का पेपर अच्छा रहा
मुजफ्फरनगर। पहली पाली में हाईस्कूल विज्ञान का पेपर हुआ। परीक्षा देकर बाहर आए परीक्षार्थी खुुश थे। बोले, पेपर अच्छा गया। पिकेट इंटर कॉलेज पर छात्र अभिषेक ने बताया कि साइंस का पेपर बहुत आसान रहा, बस शांत भाव से पेपर हल करता रहा। साबुन की सफाई प्रक्रिया में क्रिया कैसी होती है, दंत क्षरण से क्या समझते है जैसे आसान सवाल भी पूछे गए। सागर ने बताया कि तीनों खंड अच्छे थे। रसायन विज्ञान के कुछ सवाल जरूर कठिन लगे, मगर सभी हल कर दिए। पेपर को लेकर कई दिन से टेंशन थी, अच्छे नंबर आएंगे।