फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Students captivated by cultural presentations in the annual festival

वार्षिकोत्सव में छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मन मोहा

Thu, 07 Apr 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Students captivated by cultural presentations in the annual festival
देवबंद (सहारनपुर)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने नाटक, नृत्य एवं गीत-गजल आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबकों आनंदित कर दिया। अतिथियों ने मेधावी छात्रों को स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन कांशीराम राजकीय महाविद्यालय गभाना (अलीगढ़) की प्राचार्य डॉ. अनीता राठौर ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि वार्षिकोत्सव समारोह वर्षभर संचालित गतिविधियों का आख्यान है, जो छात्र जीवन के परिणाम व अन्य गतिविधियों से परिपूर्ण है। इसके बाद सत्र 2019-20 (बीए तीनों वर्ष) का सर्वाधिक अंक का पुरस्कार प्राची एवं सत्र 2020-21 का पुरस्कार रिया शर्मा को दिया गया। इसी तरह सत्र 2019-20 (बीकॉम तीनों वर्ष) का सर्वाधिक अंक का पुरस्कार अनम वाजिद एवं सत्र 2020-21 का पुरस्कार जाह्नवी धीमान को दिया। सर्वश्रेष्ठ रेंजर्स व सर्वश्रेष्ठ रोवर्स छात्र के अलावा वार्षिक क्रीड़ा समारोह के छात्र व छात्रा चैंपियन को भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं प्राचार्य डॉ. मोनिका सिंह ने कहा कि छात्र प्रत्येक क्षेत्र में अपनी पहचान बनाकर हमें गौरवान्वित कर रहे हैं। संचालन डॉ. टीना व डॉ. शानजर ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर डॉ. गौरव बालियान, डॉ. मो. आरिफ, प्रो. समता तोमर, डॉ. अजय कुमार, प्रो. विनीत कुमार, डॉ. कुसुमलता, प्रो. राकेश कुमार, विश्वास चंद शर्मा, दिलीप कुमार सरोज, प्रमोद कुमार, लोकेश शर्मा व राजीव आदि रहे।

देवबंद के राजकीय महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव में मेधावी छात्रों को पुरस्कृत करती कांशीराम रा?

देवबंद के राजकीय महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव में मेधावी छात्रों को पुरस्कृत करती कांशीराम रा?- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed