फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Student returning after studying tuition molested

ट्यूशन पढ़कर लौट रही छात्रा से छेड़छाड़

Thu, 16 Jan 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Student returning after studying tuition molested
ट्यूशन पढ़कर लौट रही छात्रा से छेड़छाड़
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। साकेत कॉलोनी में मंगलवार शाम ट्यूशन पढ़कर लौट रही छात्रा से मनचले ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा के साथ मारपीट की और धमकी देकर फरार हो गया। छात्रा ने एक घर में घुसकर बमुश्किल जान बचाई। घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके सामने आने के बाद एसएसपी ने आरोपी को चिह्नित कर उसकी गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक कालोनी निवासी ने पीड़ित पिता ने तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी शहर के एक स्कूल में कक्षा-आठ की छात्रा है। मंगलवार शाम करीब पांच बजे वह ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी। जैसे ही वह साकेत कॉलोनी की एक गली में पहुंची, वहां पहले से मौजूद एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा के साथ अभद्र हरकतें करते हुए मारपीट की। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। घटना पास ही एक मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें छेड़छाड़ के बाद भाग रहे आरोपी का चेहरा साफ कैद हुआ, वहीं भयभीत छात्रा भी घटना के बाद जान बचाने के लिए एक घर में घुसती दिखी। मनचले के भागने के बाद छात्रा घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। पीड़ित पिता का कहना है कि वे शाम को ही घटना की तहरीर व सीसीटीवी कैमरे की फुटेज लेकर थाने और साकेत चौकी पहुंचे, लेकिन किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई। घटना के 24 घंटे बाद बुधवार शाम मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी अभिषेक यादव ने सिविल लाइंस थाना पुलिस को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी शोहदे को चिह्नित कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed