फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Student numbers in schools were 20 to 25 percent on the first day

पहले दिन 20 से 25 प्रतिशत रही स्कूलों में छात्र संख्या

Thu, 16 Jun 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Student numbers in schools were 20 to 25 percent on the first day
बुढ़ाना/पुरकाजी। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद पहले दिन खुले सभी बेसिक शिक्षा परिषद के प्राइमरी व उच्च प्राथमिक स्कूलों में छात्र संख्या 20 से 25 प्रतिशत रही। प्रार्थना के बाद योगाभ्यास से स्कूल के बच्चों तथा शिक्षक व शिक्षिकाओं की शैक्षिक गतिविधि आरंभ हुई। भीषण गर्मी में बिजली के शेड्यूल के कारण कुछ स्कूलों में पंखे न चलने से बच्चे व शिक्षक परेशान रहे।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी प्रमोद शर्मा ने बताया कि उनके ब्लॉक में 126 प्राइमरी व उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। सभी में बिजली का कनेक्शन है। कई कंपोजिट विद्यालयों में इनवर्टर की सुविधा भी हैै। स्कूल समय में जिन स्कूलों में बिजली नहीं आ पाई, उन स्कूलों के अध्यापक व बच्चे परेशान रहे।
विज्ञापन

उधर, पुरकाजी क्षेत्र के समस्त परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक और सहायता प्राप्त विद्यालय खुले। खंड शिक्षा अधिकारी पवन कुमार भाटी के निर्देशन में बच्चों की उपस्थिति के बीच योग सप्ताह मनाया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय तुगलकपुर में योग प्रशिक्षक हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर तुगलकपुर के जैकी कुमार व शिवि त्यागी द्वारा प्रधानाध्यापक मेराज खालिद रिजवी के नेतृत्व में योगाभ्यास कराया गया। खंड शिक्षा अधिकारी पवन कुमार भाटी द्वारा समस्त प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया कि बच्चों के अभिभावकों से संपर्क कर उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed