{"_id":"60369cac8ebc3ee92e2ffa6e","slug":"student-dies-due-to-bullet-from-mama-muzaffarnagar-news-mrt527042991","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामा के तमंचे से चली गोली से छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामा के तमंचे से चली गोली से छात्र की मौत
विज्ञापन
बिलासपुर में घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण व पुलिस।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मामा के तमंचे से चली गोली से छात्र की मौत
मुजफ्फरनगर। गांव बिलासपुर में खेत की ट्यूबवेल पर बैठकर शराब पीते हुए मामा द्वारा तमंचा चेक करते समय चली गोली सामने बैठे उसके भांजे के सीने में जा घुसी। गोली लगने से भांजे प्रिंस की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद आरोपी मामा फरार हो गया। पीड़ित के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलासपुर निवासी प्रिंस उर्फ चीनू (19) शहर के एक कॉलेज में कक्षा-11 का छात्र था। बुधवार शाम मंसूरपुर मेन बाजार निवासी प्रिंस का मामा अपने एक साथी के साथ बिलासपुर पहुंचा। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि कुछ देर बाद प्रिंस अपने पिता अजय धीमान, मामा व उसके साथी के साथ खेत पर चले गए, जहां उन्होंने ट्यूबवेल पर बैठकर शराब पीना शुरू कर दिया। नशा होने पर मामा साथ लाए गए तमंचे को चेक करने लगा, जिससे अचानक गोली चल गई, जो सामने बैठे प्रिंस उर्फ चीनू के सीने में जा घुसी। इससे प्रिंस की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद आरोपी मामा व उसका साथी फरार हो गए। घटना के समय मौके पर ही मौजूद प्रिंस के पिता अजय ने शोर मचाकर ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गी, सीओ मंडी धनंजय सिंह कुशवाहा और इंस्पेक्टर अनिल कपरवान मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। मौके से शराब की खाली बोतल, गिलास, उबले अंडे व अन्य सामान मिला है, जिसे जब्त कर लिया गया है। मामले में मृतक के पिता अजय ने प्रिंस के मामा व उसके साथी पर हत्या का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ तहरीर दी है।
इन्होंने कहा .......
एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गी ने बताया कि शराब पीते समय मामा के तमंचे से अचानक चली गोली सामने बैठे भांजे छात्र को लगने से उसकी मौत हुई है। छात्र के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
-