फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Student Case: Both the operators were guilty in the police investigation, chargesheet was filed

छात्रा प्रकरण: पुलिस की जांच में दोनों संचालक दोषी, चार्जशीट लगाई

Sat, 01 Jan 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Student Case: Both the operators were guilty in the police investigation, chargesheet was filed
मुजफ्फरनगर। प्रयोगात्मक परीक्षा के बहाने भोपा क्षेत्र की 17 छात्राओं को पुरकाजी के स्कूल में रखकर छेड़खानी और धमकी दिए जाने के मामले में पुलिस ने अपनी कार्रवाई को पूरा कर लिया है। पीडित पक्ष ने जो आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था, पुलिस ने उन्हें सही पाया है। इसी के चलते मुकदमे में लिखाई धाराओं के अनुसार पुलिस ने चार्जशीट लगाई है।
विज्ञापन

बता दें, इस मामले को आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने संसद में उठाकर कार्रवाई व फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग की थी।
यूं हुई कार्रवाई-
- 18 नवंबर : छात्राओं को जीजीएस इंटरनेशनल एकेडमी तुगलकपुर कम्हेड़ा में रोका गया
- 19 नवंबर : छात्राओं को डरा धमकाकर वापस घर भेज दिया
- 20 नवंबर : छात्राओं के परिजनों को जानकारी हुई, कई छात्राएं स्कूल नहीं पहुंची
- 05 दिसंबर : दोनों स्कूल संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
- 06 दिसंबर : सूर्यदेव पब्लिक स्कूल का संचालक योगेश सिंह गिरफ्तार
- 08 दिसंबर : छात्राओं के कोर्ट में बयान, आरोपी अर्जुन सिंह को जेल भेजा
- 10 दिसंबर : आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने मामला संसद में उठाया
यह था मामला
भोपा थाना क्षेत्र के स्कूल की दसवीं कक्षा की छात्राओं को प्रयोगात्मक परीक्षा दिलाने के बहाने पुरकाजी क्षेत्र के स्कूल में 18 नवंबर को लाकर देर होने की बात कहकर स्कूल संचालकों ने छात्राओं को रात में स्कूल में रोका था। वहां स्कूल संचालकों ने खिचड़ी में नशीला पदार्थ मिलाकर छात्राओं के साथ छेड़खानी की। मामले में 17 दिन बाद आरोपी संचालक अर्जुन सिंह व योगेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। एसएसपी ने एसपी सिटी एसओ पुरकाजी को लाइन हाजिर कर दिया था।
विज्ञापन

इन्होंने कहा-
मुकदमे में दर्ज धाराओं के अपराध को सही पाकर दोनों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट लगाई है-कृष्ण कुमार विश्नोई, एएसपी सीओ सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed