फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Student beaten case: School recognition will be cancelled, teacher says parents used to say, be strict

छात्र की पिटाई का मामला: रद्द होगी स्कूल की मान्यता, शिक्षिका बोली- अभिभावक कहते थे मैडम सख्ती रखना

Sun, 27 Aug 2023 01:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 27 Aug 2023 01:05 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर जनपद के खुब्बापुर गांव के स्कूल में पांच का पहाड़ा न सुनाने पर छात्र को सहपाठियों से पिटवाने के मामले में शिक्षिका पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं बीएसए ने नोटिस जारी करते हुए स्कूल की मान्यता रद्द करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
Student beaten case: School recognition will be cancelled, teacher says parents used to say, be strict
आरोपी शिक्षिका - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद के खुब्बापुर गांव की शिक्षिका तृप्ति त्यागी सवालों के घेरे में है। अब वह कह रही हैं कि उन्हें अपने किए का पछतावा है, इसकी गलती भी स्वीकार कर ली है। मुस्लिम बच्चों को पढ़ाया, अभिभावक आते थे और कहते थे कि मैडम सख्ती रखना, हमें बच्चे कामयाब करने थे। बच्चों को अनुशासन में लाने के लिए सख्ती शुरू की। दिव्यांग हूं, कुर्सी से नहीं उठा जा रहा था। ऐसे में बच्चों से सजा दिलाई, लेकिन यह गलत हो गया। वायरल वीडियो की सच्चाई नहीं दिखाई गई।

विज्ञापन


मैंने मुस्लिमों पर कोई टिप्पणी नहीं की। आम बोलचाल की भाषा में सिर्फ यह कहा कि जितनी भी 'मोमडन (मुस्लिम) मां हैं, वो अपने बच्चों को लेकर मायके न जाएं। क्योंकि एग्जाम शुरू होने वाले हैं। इससे पढ़ाई में नुकसान होगा। क्योंकि बच्चे एग्जाम नहीं दे पाएंगे।

विज्ञापन

मेरी मंशा गलत नहीं थी। बच्चे के पेरेंट्स की भी यही डिमांड थी कि इसे टाइट करो, ये पढ़ाई नहीं करता। लेकिन इस घटना के बाद मेरा माइंड अपसेट हो गया है। सोचती हूं, अब जियूं या न जियूं।
 
यह था मामला
खुब्बापुर गांव के नेहा पब्लिक स्कूल में शिक्षिका तृप्ति त्यागी ने पांच का पहाड़ा नहीं सुनाने पर अल्पसंख्यक समुदाय के यूकेजी के छात्र की सहपाठियों से बेरहमी से पिटाई करा दी। इसी दौरान जातीय टिप्पणी भी की गई। प्रकरण के दौरान पीडि़त छात्र के चचेरे भाई ने वीडियो बना ली। वीडियो के वायरल होते ही देशभर से प्रतिक्रियाएं आने लगी और शिक्षिका की गिरफ्तार की मांग उठती रही।
 
अब तक क्या हुई कार्रवाई
आरोपी शिक्षिका पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज की है। बीएसए शुभम शुक्ला ने नोटिस जारी किया है। स्कूल की मान्यता रद की जाएगी। 

किसी दूसरे स्कूल में पढ़ेगा बच्चा
बाल कल्याण समिति के चेयरमैन डॉ. राजीव कुमार ने गांव में पहुंचकर जांच की। पीडि़त बच्चे की काउंसिलिंग की गई। बच्चे का किसी दूसरे स्कूल में प्रवेश कराया जाएगा। किसी भी स्तर पर बच्चे की पढ़ाई को बाधित नहीं होने दिया जाएगा।

देश में नफरत फैलाने की पाठशाला स्वीकार्य नहीं : महमूद मदनी
देवबंद में जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने मंसूरपुर थानाक्षेत्र के खुब्बापुर गांव में हुई स्कूल घटना पर दुख जताया है। मौलाना मदनी ने सरकार से मामले का संज्ञान लेकर दोषी शिक्षिका के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है, साथ ही कहा कि देश में नफरत फैलाने की पाठशाला किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।

शनिवार को महमूद मदनी ने नेहा पब्लिक स्कूल में यूकेजी के मुस्लिम छात्र के साथ दूसरे समुदाय के छात्रों से पिटाई कराने और स्वयं आपत्तिजनक टिप्पणी करने के संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग, मानवाधिकार आयोग को पत्र  लिखकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कहा देश में नफरत फैलाने की पाठशाला स्वीकार नहीं की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed