फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Stuck in Deoband seat, situation will be clear today

देवबंद विधानसभा सीट पर मचा घमासान

Fri, 28 Jan 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Stuck in Deoband seat, situation will be clear today
देवबंद। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को लेकर सहारनपुर के देवबंद सीट पर सर्दी के मौसम में सियासी गरमाहट चरम पर है। इस सीट पर टिकट किसका इस सवाल को लेकर घमासान मचा हुआ है। हालांकि तीन दिन पूर्व सपा के सिंबल से पूर्व मंत्री स्व. राजेंद्र राणा के बेटे कार्तिकेय राणा नामांकन दाखिल कर चुके हैं, लेकिन उसके बावजूद माविया अली समर्थकों की ओर से सोशल मीडिया पर उनका टिकट होने की खबरें जमकर फैलाई जा रही हैं। जिसको लेकर दोनों के समर्थकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

सपा-रालोद गठबंधन में टिकट को लेकर स्थिति साफ न होने से टिकट के दावेदारों के समर्थकों में कभी खुशी तो कभी मायूसी का आलम देखने को मिल रहा है। क्योंकि गठबंधन के नेतृत्व ने यहां की स्थिति को ऐसा पेचीदा बना दिया है कि कभी किसी को हरी झंडी दे दी जाती है तो कभी किसी को। अब देवबंद विधानसभा के वोटरों में इस बात को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है कि आखिरकार गठबंधन का नेतृत्व किस दावेदार पर अपना विश्वास जताएगा। हालांकि सूत्र बता रहे हैं कि दोनों दावेदारों को दरकिनार कर गठबंधन नेतृत्व पूर्व विधायक रहे तीसरे दावेेदार पर भी विचार कर सकता है। यह पूर्व विधायक पिछले दिनों ही भाजपा छोड़कर राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हुए हैं। दावा किया जा रहा है कि इन्होंने भी लखनऊ में डेरा डाला हुआ है और माविया व कार्तिकेय के सियासी लड़ाई में इनकी लॉटरी निकल सकती है। बहरहाल 28 जनवरी नामांकन की आखिरी तिथि है। ऐसे में शुक्रवार को स्थिति साफ हो जाएगी कि देवबंद सीट पर गठबंधन का प्रत्याशी कौन होगा।
विज्ञापन

कार्तिकेय राणा ही हैं देवबंद से सपा प्रत्याशी : जिलाध्यक्ष
देवबंद। देवबंद विधानसभा सीट पर मचे घमासान को लेकर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. रागिब अंजुम का कहना है कि टिकट बदले जाने के बारे में उनके पास लखनऊ कार्यालय से कोई भी अधिकारिक सूचना नहीं आई है। उन्होंने कहा कि अभी तक कार्तिकेय राणा ही देवबंद से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed