{"_id":"5e5bf98d8ebc3ec75763201a","slug":"stubborn-girlfriend-on-the-insistence-of-marriage-khatauli-news-mrt471657768","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ निकाह करने की जिद पर अडिग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ निकाह करने की जिद पर अडिग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ निकाह करने की जिद पर अडिग
खतौली। फरार प्रेमी युगल को पुलिस ने एक सप्ताह बाद बरामद कर लिया। थाने में प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ ही निकाह करने पर अडिग है। पुलिस ने युवती के बयान दर्ज किए, जबकि परिजन युवती को समझाने में जुटे हैं। प्रेमी युगल एक ही वर्ग से ताल्लुक रखता है।
एक सप्ताह पूर्व क्षेत्र से प्रेम प्रसंग के चलते प्रेम युगल परिजनों को बिना बताए फरार हो गया था। युवती के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने शनिवार को नोएडा से प्रेमी युगल को पकड़ लिया। प्रेमी अपनी प्रेमिका को लेकर नोएडा में अपने रिश्तेदार के यहां रह रहा था। प्रेमी युगल के बरामद होने की सूचना पुलिस ने युवती के परिजनों को दी। युवती के परिजन थाने में पहुंचे। थाने में परिजनों ने युवती से बातचीत की। पुलिस के मुताबिक युवती अपने प्रेमी के साथ ही निकाह करने की जिद पर अड़ी हुई है। पुलिस ने भी युवती को काफी समझाया, लेकिन वह कतई मानने को तैयार नहीं है। थाने में अब परिजन युवती को समझाने में लगे हुए हैं। पुलिस ने युवती के बयान भी दर्ज किए हैं।