फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Struggle over the road, stone pelting

वहलना में रास्ते को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

Wed, 30 Jun 2021 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Struggle over the road, stone pelting
रास्ते को लेकर संघर्ष, पथराव
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव वहलना में मंगलवार देर रात रास्ते के विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच जबरदस्त खूनी संघर्ष हो गया। दोनों तरफ से लाठी-डंडों के साथ ही धारदार हथियार व ईंट-पत्थर चलने से हड़कंप मच गया। संघर्ष में दोनों पक्षों से दो महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव वहलना में दो परिवारों के बीच गली के रास्ते को लेकर अक्सर विवाद रहता है। मंगलवार देर रात एक पक्ष ने बाइक निकालने के लिए रास्ते में पड़ी चारपाई हटाने को कहा, तो उनके बीच फिर से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ते हुए मारपीट तक जा पहुंचा, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे व धारदार हथियार चलने के साथ ही जबरदस्त पथराव भी किया गया। संघर्ष में एक पक्ष से सुनील, उसकी पत्नी निशा, बेटा आकाश व एक अन्य महिला सरिता घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष से शेरपाल व उसका बेटा अनिल घायल हुए। घटना की सूचना पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस ने लाठियां फटकार कर स्थिति पर काबू पाया। इसके बाद छह घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। वहां से घायल आकाश को नाजुक हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। देर रात तक घटना के संबंध में किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed