फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Strike will continue on Ghazipur border: Naresh Tikait

अब धरना नहीं उठेगा, वहां से कई लाश उठेगी

Thu, 28 Jan 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Strike will continue on Ghazipur border: Naresh Tikait
बृहस्पतिवार को मुजफ्फरनगर के सिसौली में अपराह्न में पंचायत को संबोधित करते भाकियू के राष्ट्रीय - फोटो : MUZAFFARNAGAR
किसानों के लिए हम कुर्बान हो जाएंगे: टिकैत
विज्ञापन

मुजफ्फररगर। गाजीपुर बॉर्डर पर हुए घटनाक्रम के बाद भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि हम धरना खत्म करना चाहते थे, मगर हमारे निर्णय को सरकार ने पलटवा दिया, वहां हालात ऐसे बना दिए। उन्होंने कहा कि अब गाजीपुर बॉर्डर से धरना नहीं उठेगा, वहां से कई लाशें उठेगी। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि हम मान सम्मान की लड़ाई लड़ रहे हैं। किसानों के लिए हम कुर्बान हो जाएंगे, कम से कम इतिहास तो बन जाएगा। हमारे बाद इन्हें जो करना है करें। जैसा गाजीपुर बॉर्डर पर प्रशासन और भाजपा नेताओं ने किया, ऐसे तो वहां से धरना नहीं उठेगा। धरनास्थल पर हम वहां के प्रशासन की बात मान रहे थे। मगर, ऐसी बेइज्जती तो न करें, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहां पर भाजपा नेता कैसे आए और किसानों से क्यों उलझ रहे थे। भाजपा के लोग तो यहां भी है इनके साथ क्या होगा। ऐसे तो अब गाजीपुर से धरना बिल्कुल नहीं उठेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed