फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Strict instructions given to those who do not apply masks

मास्क नहीं लगाने वालों को दी कड़ी हिदायत

Sun, 11 Apr 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Strict instructions given to those who do not apply masks
मास्क नहीं लगाने वालों को दी कड़ी हिदायत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर क्षेत्र में मास्क चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया। मास्क नहीं लगाने वाले लोगों को कड़ी हिदायत देते हुए कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई।
रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू किए जाने की घोषणा के चंद घंटे बाद ही शुक्रवार रात करीब 12.30 बजे एडीएम प्रशासन अमित सिंह खुद टीम के साथ सड़क पर उतर गए। उन्होंने शहर क्षेत्र में घूमते हुए मास्क चेकिंग अभियान चलाया। प्रकाश चौक पर कई वाहन सवारों को बिना मास्क घूमते देख हड़काया और कार्रवाई की चेतावनी दी गई। शनिवार सुबह से ही एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों द्वारा शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान किसी का चालान तो नहीं किया गया, लेकिन उन्हें अपनी व परिजनों की सुरक्षा की खातिर मास्क लगाने की कड़ी हिदायत दी गई। यही नहीं, भविष्य में बिना मास्क लगाए घूमने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी भी गई। इसके साथ ही शहर के सभी मुख्य चौराहों पर दोपहर एक बजे और शाम छह बजे से भी मास्क चेकिंग अभियान चलाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed