फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Strict guard on the border of the district

जनपद की सीमा पर सख्त पहरा, वाहनों पर पुलिस की पैनी नजर

Fri, 28 Jan 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Strict guard on the border of the district
चुनाव के मद्देनजर जनपद में वाहनों की चैकिंग करती पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस ने एक तरफ जहां अपराधियों पर शिकंजा कसा है, वहीं जनपद की सीमा से गुजरने वाले वाहनों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। कोई भी वाहन बिना चेकिंग के सीमा पार नहीं कर पा रहा। पुलिस ने सीमा पर पहरा सख्त किया है।
विज्ञापन

जनपद की सीमा मेरठ, बिजनौर, शामली व सहारनपुर जनपद से लगती है। मेरठ मार्ग से होकर ही उत्तराखंड भी जाते है। चूंकि उप्र में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया चल रही है, तो ऐसे में पुलिस सतर्कता बरत रही है। बाहरी अपराधी व शरारती जनपद में न घुस पाए। इसके लिए विशेष तौर पर सीमा पर वाहनों की निगरानी की जा रही है। वाहनों की चेकिंग भी दिन रात की जा रही है। जनपद की सभी सीमाओं पर स्थित पुलिस चौकियों पर पुलिस बल भी बढ़ाया गया है। ताकि सीमा से गुजरने वाले सभी लोगों व वाहनों पर नजर रखी जा सके। एसएसपी अभिषेक यादव ने सीमा पार करने वाले पैदल लोगों पर भी पैनी नजर रखने के आदेश दिए है। यही वजह है, कि जनपद की सभी सीमाओं पर चौकसी बरती जा रही है। दिन रात चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन

सीओ करते है रोजाना समीक्षा
एसएसपी के आदेश पर सीमा पर निगरानी बढ़ी है। सीमा पर पुलिस की ड्यूटी व चौकसी को देखने के लिए क्षेत्रीय सीओ को आदेशित किया गया है। इसी के चलते सीओ चौबीस घंटे में चार बार सीमा पर पहुंच कर व्यवस्था की समीक्षा करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई की चेतावनी
हालांकि सीमा पर पुलिसकर्मी दिन रात चेकिंग अभियान चलाए हुए है। एसएसपी ने लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
इन्होंने कहा
चुुनाव शांति पूर्ण कराने के मद्देनजर सख्ती बरती जा रही है। सीमा पर चेकिंग बढ़ाई है। - अभिषेक यादव, एसएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed