फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Strict action will be taken for mischief on the day of polling

मतदान के दिन शरारत न कोई, होगी सख्त कार्रवाई

Tue, 08 Feb 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken for mischief on the day of polling
पुलिस लाइन में चुनाव के मददेनजर बैठक लेते डीएम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। विधानसभा चुनाव के लिए शांतिपूर्ण-निष्पक्ष मतदान कराने को पुलिस ने मजबूत किलेबंदी की है। एसएसपी ने स्पष्ट कहा, कि यदि मतदान वाले दिन किसी ने छोटी सी भी शरारत की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को एसएसपी अभिषेक यादव ने मतदान को लेकर पैरामिलिट्री फोर्स व पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन में बैठक की। दस फरवरी को होने वाले मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कहा। एसएसपी ने कहा कि पुलिस सतर्क रहते हुए मतदान को सकुशल सम्पन्न कराए। चुनाव को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों पर तत्काल सख्त कार्रवाई करे। कार्रवाई के लिए उन्हें थाने पहुंचाए। कहा, कि मतदान वाले दिन किसी भी प्रकार का झगड़ा-फसाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चुनाव प्रभावित करने या फिर किसी भी प्रकार की कोई भीड़ एकत्र करता है, तो सख्त कार्रवाई होगी। सभी मतदान केंद्र पैरामिलिट्री फोर्स की निगरानी में रहेंगे। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने अपने क्षेत्र में लगातार गश्त करते रहेंगे। सभी विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले मतदान के लिए भारी फोर्स तैनात किया गया है। सभी विधानसभाओं में अतिरिक्त फोर्स को भी लगाया गया है। वोट के लिए धमकाने वाले व्यक्ति के बारे में पुलिस को जानकारी दें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव के लिए मास्क, सेनिटाइजर का प्रयोग करें। सोशल डिस्टेसिंग का सख्ती से पालन करवाएं, दिव्यांग व वृद्ध की मदद करे। वोटिंग के लिए आने वाले सभी लोगों से शालीनता पूर्वक व्यवहार करने करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम चंद्रभूषण सिंह, एसएसपी अभिषेक यादव, सीडीओ आलोक यादव ने अधिकारियों को ब्रीफ किया। कहा, कि मतदान वाले दिन पुलिस संवेदनशील इलाकों में निगाह रखे। गड़बड़ी करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। इस दौरान अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed