फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Strengthen the booth, make a vote by organizing a camp

बूथ को मजबूत करें, कैंप लगवाकर वोट बनाएं

Fri, 10 Sep 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Strengthen the booth, make a vote by organizing a camp
जानसठ में सपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित - फोटो : KHATAULI
जानसठ। कस्बे और क्षेत्र में सपा कार्यकर्ताओं के द्वारा मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड द्वारा अभियान चलाकर बूथ को मजबूत करने और कैंप लगाकर वोट बनाने का कार्य किया गया।
विज्ञापन

मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की ओर से पूरे प्रदेश में सात सितंबर से हर बूथ पर यूथ अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का मकसद बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना है। जिन लोगों का नाम वोटर लिस्ट से कट गया या गलत है, उसको दुरुस्त कराना है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कस्बा जानसठ में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के नवनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा वरिष्ठ सपा नेता अब्दुल्ला कुरैशी के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष राशिद मलिक के निर्देशानुसार हर बूथ पर यूथ वोट बनवाने का कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर युवाओं के नए वोट के फॉर्म भरे गए और वोट के प्रति जागरूक किया गया। सपा नेता अब्दुल्ला कुरैशी ने कहा की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों व बढ़ती महंगाई से जनता परेशान है। किसानों के ऊपर जबरदस्ती काले कानून थोपे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगराध्यक्ष नवेद अंसारी ने कहा आने वाले 2022 के चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने जा रही है। ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आज कानून व्यवस्था ध्वस्त पड़ी है। हर तरफ गुंडाराज चल रहा है। महिलाओं पर अत्याचार दिन पर दिन बढ़ रहा है। संचालन नगराध्यक्ष नवेद अंसारी ने किया। मौके पर दिलशाद अंसारी, पूर्व सभासद जानसठ, नसीम अंसारी, सरताज रिजवान, आस मोहम्मद मलिक, ताज बाबू, अशरफ अंसारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed