फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Stream of faith in Shuktirth, chants echoed in temples

शुकतीर्थ में बही आस्था की धारा, मंदिरों में गूंजे जयकारे

Wed, 17 Nov 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Stream of faith in Shuktirth, chants echoed in temples
शुकतीर्थ शुकदेव आश्रम में स्वामी कल्याण देव की प्रतिमा की पूजा अर्चना करते केंद्रीय मंत्री संजी - फोटो : MUZAFFARNAGAR
शुकतीर्थ में बही आस्था की धारा, मंदिरों में गूंजे जयकारे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मोरना। कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले मे आये श्रद्वालू की आस्था की अविरल धारा उफान पर है। भक्ति मय माहौल की छटा नगर में चारो ओर फैलने से नगर का वातावरण मेें पूजा अर्चना मंत्रोच्चारण सहित मंदिरों घंटे घड़ियालों का शोर अलग कहानी बयां कर रहा है। सामूहिक मेल मिलाप और संस्कृति को जीवित रखने की परंपरा शीर्ष पर होने से आस्था और श्रद्धा के अलग अलग रूप अपनी चमक बिखेर रहे है। मेले में आये श्रद्धालु अपने परिवारों, परिचितों के साथ माँ गंगा के आंचल मे स्नान कर पुण्य अर्जित किया। वहीं महिलाएं बच्चे भी गंगा की अविरल धारा का आनंद ले रहे हैं।
भागवत धर्म नगरी शुकतीर्थ मेे आने वाले श्रद्धालुओं संख्या में रोजाना बढ़ोत्तरी हो रही है। दो वर्ष के बाद आयोजित मेले में हर कोई अपनी भागीदारी करने को उत्साहित नजर आ रहा है।
विज्ञापन

गांव बेहडा थ्रु निवासी धीर सिंह ने बताया कि बचपन से हम अपने बुजुर्गों के साथ मेले मे आते रहे हैं। अब हमारे साथ हमारे पोते पोतियां बेटे आदि परिवार को लेकर आते है। सहावली निवासी शेलेंद्र तोमर, भाई पुष्पेंद्र अपनी परिवार की महिलाएं मीना, सपना, बेटी गोलू, वेदांशी, आरर्षी, आदि के साथ मेले मे प्रतिवर्ष आते है। उन्होंने बताया कि पहले मेले का आयोजन रेतिली जमीन पर होता था। अब आश्रम और धर्मशालाओं मे परिवार के साथ श्रद्धालु ठहरना पसंद करते है। गंगा घाट व मेले के निकट डीजे , हुड़दंग , शोर शराबा ज्यादा रहता है। पहले के मुकाबले सुलभ शौचालय, रास्तों की साफ सफाई अच्छी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले मे मंसुरपुर क्षेत्र से आई 60 वर्षीय महिला कलावती ने बताया कि पहले मेले मे आने के लिए भेंसा बुग्गी रात में ढोलक की थाप पर गीत गाते हुए आती थी। लेकिन माहौल बदला तो मेले मे आने वाले परिवारों ने महिलाओं की भागीदारी काफी कम कर दी। ढोलक की जगह अब डीजे ने ले ली है जिस पर तेज आवाज मे फिल्मी गाने रागनी बजायी जाती है। पुरानी परंपराओं से नई पीढ़ी ने दूरी बना ली है।

अतिथियों को अभिनंदन
मोरना। जिला पंचायत सदस्य व समाज सेवियों ने अतिथियों को गुलदस्ते भेंट कर स्वागत किया। शुकतीर्थ मेला शुभारंभ पर गेस्ट हाउस परिसर मे पधारे पंचायत राज विभाग मंत्री भूपेंद्र चौधरी, केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान को माता पूर्णा गिरी आदि शक्तिपीठ आश्रम महामंडलेश्वर स्वामी गोपालदास महाराज व मोरना ब्लाक प्रमुख अनिल राठी ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष डा वीरपाल निर्वाल, जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, तरूण पाल, भगवान शर्मा अरूण त्यागी आदि ने गुलदस्ते भेंट किये। इस मौके पर एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, एसडीएम जानसठ जयेंद्र कुमार, तहसीलदार संजय सिंह, सीओ भोपा गिरजाशंकर त्रिपाठी , भोपा थाना प्रभारी सुभाष अत्री, मेला कोतवाल दिनेश कुमार सिंह, नरेंद्र गर्ग, प्रदीप र्निवाल आदि मौजूद रहे।

शुकतीर्थ गंगा घाट पर स्नान करते श्रद्धालु।

शुकतीर्थ गंगा घाट पर स्नान करते श्रद्धालु।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

शुकतीर्थ गंगा घाट पर स्नान के बाद जल अर्पण करतीं श्रद्धालु।

शुकतीर्थ गंगा घाट पर स्नान के बाद जल अर्पण करतीं श्रद्धालु।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

शुकतीर्थ मेले में आते गांव सहावली का परिवार।

शुकतीर्थ मेले में आते गांव सहावली का परिवार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

शुकतीर्थ मेले में भेंसा बुग्गी लेकर आते श्रद्धालु।

शुकतीर्थ मेले में भेंसा बुग्गी लेकर आते श्रद्धालु।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed