फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   stray cattle killed a Farmer in Muzaffarangar, angry villagers blocked the highway

Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर में पटक-पटक कर ली किसान की जान, गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम

Sat, 20 Aug 2022 12:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 20 Aug 2022 12:15 PM IST
सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आवारा पशुओं के आतंक से किसान परेशान हैं। शनिवार सुबह मुजफ्फरनगर में पानीपत-खटीमा हाईवे पर तितावी क्षेत्र में आवारा सांड ने एक किसान को पटक-पटक कर मार डाला। गुस्साए ग्रामीणों ने किसान का शव रखकर हाईवे पर जाम लगा दिया।

विज्ञापन
stray cattle killed a Farmer in Muzaffarangar, angry villagers blocked the highway
सांड के हमले में किसान की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आवारा गोवंश न सिर्फ किसानों की फसलों का नुकसान कर रहे हैं, बल्कि अब उन्हें मौत के घाट भी उतारने लगे हैं। शनिवार सुबह मुजफ्फरनगर के तितावी में आवारा सांड ने एक किसान को पटक-पटक कर मार डाला। वहीं गुस्साए ग्रामीणों ने घटना के बाद पानीपत-खटीमा मार्ग पर किसान का शव रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीण प्रशासन पर नाराजगी जताते हुए मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार तितावी निवासी किसान राजवीर (60) सुबह घर से खेत में जाने के लिए निकला था। मुख्य मार्ग पर तितावी थाने से कुछ ही दूर सांड ने किसान पर हमला कर उसे मार दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: MDA का हाल: आठ करोड़ का बंगला हुआ खंडहर, अधिकांश परियोजनाएं अधूरी, समीक्षा करने कभी भी आ सकते हैं सीएम योगी
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने किसान बचाने का भी प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। किसान की मौत पर गुस्साए ग्रामीणोंने शव को पानीपत-खटीमा मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि मुख्य मार्ग पर सांड रोजाना इधर से उधर घूम कर लोगों को घायल कर रहे हैं। प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed