{"_id":"5e1cbac38ebc3e88204393ac","slug":"strategy-made-for-meerut-rally-muzaffarnagar-news-mrt463671413","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की बैठक में मेरठ रैली के लिए हुई तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की बैठक में मेरठ रैली के लिए हुई तैयारी
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक का स्वागत करते जिलाध्यक्ष एवं अन्य।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
भाजपा की बैठक में मेरठ रैली के लिए बनाई गई रणनीति
मुजफ्फरनगर। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भाजपा के जन जागरण अभियान के तहत अब पश्चिम क्षेत्र के सभी जनपदों की एक बड़ी जनसभा मेरठ में प्रस्तावित है। इसकी तैयारियों को लेकर पश्चिम के प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर पश्चिमी के प्रभारी एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने कहा कि 22 जनवरी को मेरठ में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सीएए के समर्थन में रैली करेंगे। रैली को लेकर उन्होंने कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सीएए के समर्थन के लिए पार्टी स्तर से चलाए जा रहे जनजागरण अभियान की समीक्षा की। बीते रविवार को जनपद में हुई सीएए जन जागरण सभा और पदयात्रा की सफलता के लिए जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला और नितिन मलिक की सराहना की। विजय बहादुर पाठक ने पार्टी नेताओं को जानकारी दी कि मेरठ की इस जनसभा में पश्चिम क्षेत्र के सभी नौ जनपदों से कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस जनसभा के माध्यम से जनता को सीएए के बारे में सही जानकारी दी जाएगी। इसके लिए जनता में फैल रहे भ्रम को दूर करने का काम किया जाएगा। जिले के प्रभारी पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी बांटी। अभियान के प्रभारी नितिन मलिक ने पदयात्रा में उमड़ी भीड़ के देशभक्ति का प्रतीक बताया। मुख्य रूप से भाजपा विधायक विक्रम सैनी, प्रमोद ऊटवाल, उमेश मलिक, डॉ वीरपाल निर्वाल, विनीत कात्यायन, रमेश खुराना, प्रवीन शर्मा, अचिंत मित्तल, देशबंधु तोमर, साधना सिंघल, सुशील त्यागी, वैभव त्यागी, पंकज त्यागी, प्रवीण शर्मा, अशोक बाटला, बबीता गुप्ता आदि मौजूद रहे।