फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Stop committing the crime of Allah in the second Ashara of Ramadan: Fariduddin

रमजान के दूसरे अशरा में अल्लाह से गुनाह की करें तौबा : फरीदुद्दीन

Wed, 28 Apr 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Stop committing the crime of Allah in the second Ashara of Ramadan: Fariduddin
देवबंद। शेखुल इस्लाम एकेडमी के मौलाना फरीदुद्दीन कासमी ने कहा कि यह रमजान का दूसरा अशरा है, इसे मगफिरत का अशरा माना जाता है। इसमें बंदों को अल्लाह से अपने गुनाह की तौबा करनी चाहिए।
विज्ञापन

मंगलवार को मौलाना फरीदुद्दीन कासमी ने कहा कि मगफिरत वाले इस अशरा में लोगों को कसरत के साथ अस्तग़फ़ार पढ़नी चाहिए और अल्लाह से अपने तमाम छोटे बड़े गुनाहों की तौबा करनी चाहिए। इन दिनों में अल्लाह अपने बंदों की इबादत, मोहब्बत और इखलास को देखकर उनके गुनाहों की बख्शीश फरमाएगा। लिहाजा हमको ज्यादा से ज्यादा वक्त इबादत में गुजारना चाहिए।
विज्ञापन

मौलाना फरीदुद्दीन कासमी ने कहा कि तमाम रोजेदारों को चाहिए कि वे हर नमाज के बाद और कुरआन - ए - करीम की तिलावत के बाद दुनिया में फैल रही महामारी से निजात के लिए और पूरी इंसानियत की हिफाजत के लिए अल्लाह से रो-रोकर दुआएं मांगे, क्योंकि अल्लाह बड़ा रहम वाला है। जब बंदे अल्लाह से लौ लगाकर गुनाहों की तौबा कर दुआ मांगेंगे तो अल्लाह अपने बंदों की दुआओं को जरूर कबूल करता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed