फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Stoning, firing, demolition of shops in two sections in Deoband

देवबंद में दो वर्गों में पथराव, फायरिंग, दुकानों में तोड़फोड़

Mon, 30 Dec 2019 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Stoning, firing, demolition of shops in two sections in Deoband
देवबंद में पथराव में टूटी दुकानें। - फोटो : 29dbn12.jpg
देवबंद में दो वर्गों में पथराव, फायरिंग, दुकानों में तोड़फोड़
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद में दो वर्गों में देर रात मारपीट, पथराव और फायरिंग हो गई। दुकानों में तोड़फोड़ और हंगामा किया गया। सूचना पर एसएसपी समेत आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। एसएसपी ने दोनों वर्गों के लोगों पर कार्रवाई करने का आदेश थाना पुलिस को दिया है।

कायस्थवाड़ा स्थित एचएवी इंटर कॉलेज के पास रविवार दोपहर हेयर सैलून पर कुछ युवकों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। वाल्मीकि बस्ती निवासी गगन घायल हो गया। उस समय कुछ लोगों ने मामला शांत करा दिया। इसके बाद रात करीब 8.15 बजे दोनों वर्गों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से पथराव और फायरिंग होने लगी, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। पथराव कर रहे कुछ लोगों ने सड़क किनारे लगी सब्जी की दुकानों में भी जमकर तोड़फोड़ की। सूचना पर एसडीएम राकेश कुमार, सीओ चौब सिंह, इंस्पेक्टर यज्ञदत्त शर्मा आरएएफ के जवान और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया। बाद में एसएसपी दिनेश कुमार और एसपी देहात विद्यासागर मिश्र भी देवबंद पहुंचे और जानकारी ली। एसएसपी ने घायल युवक से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज करने को कहा। साथ ही यह आदेश भी दिया कि दोनों वर्गों के 10-10 लोगों पर कार्रवाई की जाए।

देवबंद में मौके पर तैनात आरएएफ।

देवबंद में मौके पर तैनात आरएएफ।- फोटो : 29dbn11.jpg

देवबंद में दो वर्गों में पथराव के बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी और अन्य अधिकारी।

देवबंद में दो वर्गों में पथराव के बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी और अन्य अधिकारी।- फोटो : 29dbn10.jpg

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed