{"_id":"5f64faa58ebc3e74906cd9af","slug":"stoning-and-firing-in-kutesara-four-people-injured-muzaffarnagar-news-mrt5019920173","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुटेसरा में पथराव और फायरिंग, चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुटेसरा में पथराव और फायरिंग, चार लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुटेसरा में पथराव और फायरिंग, चार लोग घायल
चरथावल। कुटेसरा में दो पक्षों में हुई फायरिंग, पथराव और मारपीट में चार लोग घायल हो गए। पुलिस की तरफ से दोनों पक्षों के नौ हमलावरों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
शुक्रवार को कुटेसरा में शौकीन और गुलजार पक्ष में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। मामला इतना बढ़ा कि दोनों ओर से जमकर पथराव और फायरिंग हुई। जिसमें चार लोग घायल हो गए। सूचना पर कस्बा प्रभारी योगेेंद्र चौधरी पुलिस बल को लेकर मौके पर पहुंचे। आरोप है कि पुलिस के सामने भी फायरिंग और पथराव हुआ, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस ने किसी प्रकार दोनों पक्ष के लोगों को शांत किया। हमले में शमीम, सलीम और दूसरे पक्ष से गुलजार और अहसान घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शौकीन, शमीम, सलीम, अहसान, गुलजार और सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की तरफ से एक पक्ष से पांच और दूसरे पक्ष से चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।