फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Stones were thrown at Rohana Kalan on Vande Bharat going to Dehradun

Muzaffarnagar News: देहरादून जा रही वंदेभारत पर रोहाना कलां में फेंके गए पत्थर

Mon, 19 Jun 2023 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Stones were thrown at Rohana Kalan on Vande Bharat going to Dehradun
- आरपीएफ की टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची, यात्री सुरक्षित
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। आनंद विहार से देहरादून जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर रोहाना कलां के पास शरारती तत्वों ने पत्थर फेंक दिए। यात्रियों ने ट्रेन में सवार सुरक्षाकर्मियों को जानकारी दी। दिल्ली तक मामला पहुंचा। आरपीएफ की टीम देर रात मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। ट्रेन में किसी यात्री को चोट नहीं पहुंची।

रविवार रात वंदे भारत ट्रेन निर्धारित समय से करीब बीस मिनट की देरी से मुजफ्फरनगर स्टेशन पहुंची। शाम सात बजकर 30 मिनट पर ट्रेन देहरादून के लिए रवाना हुई। कुछ देर बाद ही रोहाना कलां में शरारती तत्वों ने ट्रेन पर पत्थर फेंक दिए। ट्रेन बिना रुके आगे बढ़ गई।
विज्ञापन

यात्रा कर रहे लोगों ने प्रकरण की जानकारी सुरक्षाकर्मियों को दी। स्टेशन से आरपीएफ कर्मचारी मौके के लिए रवाना हो गए। आरपीएफ की कमांडेंट प्रियंका ने बताया कि टीम मौके पर भेजी गई है। मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। शरारती तत्वों के खिलाफ मुकदमा लिखे जाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed