{"_id":"5ae8b0344f1c1b9f098b79d8","slug":"stone-pelting-in-shia-and-sunni-sides","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्र पर नव निर्माण से शिया व सुन्नी पक्षों में पथराव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्र पर नव निर्माण से शिया व सुन्नी पक्षों में पथराव
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 01 May 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
कब्रिस्तान में एकत्रित एक पक्ष के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शब-ए बरात की रात में कब्रिस्तान में फातिहा पढ़ने गए एक समुदाय के व्यक्तियों ने अपने पूर्वजों की कब्रों पर नवनिर्माण को देखकर दूसरे पक्ष पर खुर्दबुर्द करने का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। शिया समुदाय के लोगों पर नवनिर्माण करने के आरोप लगाए। इसको लेकर शिया और सुन्नी समुदाय के लोगों के बीच कहासुनी हो गई।
दोनों पक्षों के बीच पथराव होने से अफरातफरी मच गई। इस घटना को लेकर दोनों पक्षों के बच तनाव व्याप्त हो गया। पुलिस ने भीड़ को तितर बितर कर बमुश्किल स्थिति को संभाला। पुलिस ने शरारती तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई करने का आश्वासन देकर दोनों पक्षों को शांत किया। एक पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति है।
ककरौली क्षेत्र के गांव बेहड़ा सादात में ककरौली व जानसठ मार्ग पर सुन्नी और शिया समुदाय के संयुक्त कब्रिस्तान हैं। दोनों पक्ष के व्यक्ति शवों को यहां दफन करते हैं। गांव निवासी मोहम्मद कामिल उर्फ मुन्ना पुत्र हबीब अंसारी ने बताया कि मंगलवार की शाम शब-ए बरात के मौके पर गांव परिवार के व्यक्ति अपने पूर्वजों की कब्र पर फातिहा पढ़ने गए, जहां उन्होंने देखा कि उनके स्वर्गीय पिता हबीब की कब्र जो दो वर्ष पुरानी है, उसे खुर्दबुर्द कर शिया समुदाय पक्ष ने नई कब्र का निर्माण कर रखा है।
विज्ञापन
यह बात उसने समुदाय के अन्य व्यक्तियों से बताई। इस पर नवनिर्माण को तोड़ दिया गया। कुछ ही देर में दोनों पक्ष के लोग काफी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए तथा आरोप प्रत्यारोप के बीच मारपीट प्रारंभ हो गई। मारपीट के बाद देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया।
पथराव से गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना पर थाना ककरौली प्रभारी अखिलेश गौड़ पुलिस बल को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भीड़ को तितर बितर कर घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी ने शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन देकर दोनों पक्षों के लोगों को बमुश्किल शांत किया।
कामिल उर्फ मुन्ना ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी साजिद पुत्र शकील, जिया पुत्र साजिद, जमन पुत्र बाकर, अली पुत्र नजीर अहमद के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की। सलीम अहमद, शाहनवाज, नवाबुद्दीन, खुर्शीद, जावेद, शहजाद, कामिल, ईशान, महमूद, आबिद, आस मोहम्मद, जान मोहम्मद, शौकीन, मुस्तकीम आदि मौजूद रहे। इस घटना को लेकर दो समुदायों के बीच तनाव व्याप्त है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति है।