{"_id":"67bdcd5b064c22b83309fd38","slug":"stolen-vehicles-were-parked-in-the-rented-premises-two-accused-arrested-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-140408-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: किराए के अहाते में खड़े किए थे चोरी के वाहन, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: किराए के अहाते में खड़े किए थे चोरी के वाहन, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
-गिरोह दिल्ली और एनसीआर से वाहन चोरी करता है, तीन कार, दो बुलेट बाइक और दो तमंचे बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर पुलिस व एसओजी टीम ने वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह दिल्ली व एनसीआर से वाहन चोरी करता है। चुराए वाहन आरोपियों ने मंसूरपुर क्षेत्र में कीया कंपनी के शोरूम के सामने किराए पर लिए अहाते में खड़े किए थे। पुलिस ने तीन कार, दो बुलेट बाइक, दो तमंचे बरामद किए हैं। फर्जी पेपर तैयार कराकर दूसरे राज्य से वाहनों को रजिस्टर्ड कराकर बेचते थे।
पुलिस लाइन सभागार में एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि मंसूरपुर पुलिस व एसओटी टीम ने लच्छेड़ा के अंडर पास के पास से लग्जरी कार में सवार दो युवकों जामिया नगर खालापार केे मूल निवासी वर्तमान में नई दिल्ली के जामिया नगर औखला एक्सटेंशन जोगाबाई क्षेत्र में रहने वाले फिरोज व उसके साथी खालापार के मूल निवासी वर्तमान में लक्कीपुरा लिसाड़ी गेट मेरठ में रहने वाल अरशद उर्फ बोबा को गिरफ्तार किया। वह कार के कागजात नहीं दिखा सके।
पूछताछ में कार को चोरी का होना बताया। बाद में उनकी निशानदेही पर मंसूरपुर में कीया कंपनी के शोरूम के सामने एक अहाते से दो अन्य लग्जरी कार व दो बुलेट बाइक बरामद की गईं। दोनों आरोपियों ने बताया कि यह सभी वाहन चोरी के हैं। उनका एक गिरोह है, जो दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र से वाहन चोरी करता है। उनके दो साथी आसिफ व तारिक भी गिरोह में शामिल हैं। फिरोज पर चार व अरशद पर दो मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
महंगे वाहन चोरी करता है गिरोह
एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अपने साथियों की मदद से वाहनों के चेसिस व इंजन नंबर बदल कर व फर्जी कागजात तैयार कराकर हिमाचल, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ में वाहन रजिस्टर्ड करा कर बेचते थे। इसी गिरोह के सदस्यों को 2023 में सिविल लाइन पुलिस ने पकड़ा था। यह गिरोह अधिकतर बुलेट बाइक व महंगी कार चोरी करता है। फरार आरोपी तारिक को 2024 में शहर कोतवाली पुलिस ने चोरी के ट्रक केे साथ पकड़ा था। इस गिरोह के कई सदस्य जेल में हैं। पूर्व समय में इस गिरोह के एक दर्जन सदस्य प्रकाश में आए थे।
गिरोह के सदस्यों ने पूर्व में कितने वाहन बेचे हैं। यह पता किया जा रहा है, उनके साथियों को पकड़ कर पूछताछ की जाएगी। साथ ही गिरोह पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।
-- -- --
सभी सदस्यों का अलग-अलग काम
इनके साथी ककरौली निवासी आसिफ व खालापार निवासी तारिक की अभी तलाश है। तारिक का काम आरटीओ संबंधी काम कराकर फर्जी पेपर तैयार कराना था। आसिफ गाड़ी चोरी करता था। अन्य लोग वाहनों के इंजन व चेसिस नंबर बदल कर वाहनों को बेचते हैं।