फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   STF arrested Harish who was wanted for 12 years and had a bounty of Rs 2 lakh on his head

Muzaffarnagar News: 12 साल से वांछित दो लाख के इनामी हरीश को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

Tue, 19 Aug 2025 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
STF arrested Harish who was wanted for 12 years and had a bounty of Rs 2 lakh on his head
स्मेक के साथ गिरफ्तार तस्कर फोटो संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना भौराकलां के गांव भौराखुर्द के रहने वाले दो लाख के इनामी हरीश को मेरठ एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। वह 12 साल से पांच मुकदमों में वांछित चल रहा था। हरीश के खिलाफ बागपत, शामली व मुजफ्फरनगर के थानों में 34 मुकदमे दर्ज हैं। एसटीएफ ने उसे भौराकलां थाना पुलिस को सौंपा है।
एसटीएफ के एसपी बृजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी हरीश के खिलाफ 2004 से 2018 के बीच गंभीर धाराओं वाले 34 मुकदमे हैं। वह भौराकलां में दर्ज रंगदारी, जानलेवा हमला, तितावी थाने में दर्ज जानलेवा हमला, बागपत कोतवाली में दर्ज जानलेवा हमला व कोर्ट के आदेश की अवहेलना के मुकदमे में वांछित चल रहा था। इनामी को मेरठ में भैसाली बस अड्डे के पास पकड़ा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को भौराकलां थाना पुलिस को सौंप दिया गया है। हरीश का भाई आदेश वर्ष 2019 में एसटीएफ से हुई मुठभेड़ में मारा गया था। उस पर सवा लाख रुपये का इनाम था। हरीश के परिवार के मां, बाप, भाई सभी मारे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह भौराकलां थाने में वर्ष 2012 से 2018 के बीच दर्ज हुए दो जानलेवा हमले सहित पांच मुकदमों में वांछित चल रहा था। पारिवारिक रंजिश में हरीश के कई परिजनों की हत्या हुई थी। सीओ फुगाना रुपाली रॉय ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed