फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Steering's broken tire, roadways bus saved from hitting an electric pole

स्टेयरिंग की टूटी टायराड, बिजली के खंभे से टकराने से बची रोडवेज बस

Fri, 05 Aug 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Steering's broken tire, roadways bus saved from hitting an electric pole
- मुजफ्फरनगर से तीन दर्जन यात्रियों को लेकर चंडीगढ़ जा रही थी बस
विज्ञापन

- मालवीय चौक पर हुआ हादसा, दूसरी रोडवेज बस में भेजे सभी यात्री
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शुक्रवार सुबह शहर के मालवीय चौक पर यात्रियों से भरी मुजफ्फरनगर डिपो की रोडवेज बस के स्टेयरिंग की टायराड टूट गई। इससे अनियंत्रित हुई रोडवेज बस बिजली के खंभे से टकराने से बच गई। चंद कदम पहले बस के रुकने से बड़ा हादसा बच गया। अधिकारियों ने दूसरी बस भेजकर यात्रियों को उनकी मंजिल के लिए रवाना कराया।
मुजफ्फरनगर डिपो की एक रोडवेज बस शुक्रवार सुबह सात बजे लगभग तीन दर्जन यात्रियों को लेकर अंबाला-चंडीगढ़ के लिए चली थी। रेलवे स्टेशन के सामने से होते हुए मालवीय चौक पहुंचते ही बस के स्टेयरिंग की टायराड टूट गई। इससे स्टेयरिंग ने काम करना बंद कर दिया। अनियंत्रित हुई बस बिजली के खंभे से चंद कदम की दूरी पर जाकर रुक गई। यात्रियों में दहशत पसर गई। बस स्टाफ ने इसकी जानकारी तुरंत ही विभागीय अधिकारियों को दी। इसके बाद डिपो से दूसरी रोडवेज बस भेजी गई, जिससे यात्रियों को उनकी मंजिल के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

रवाना होने से पहले नहीं की गई बस की जांच
रोडवेज बस खराब होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। इससे त्रस्त यात्रियों ने बताया कि बस रोडवेज बस अड्डे से लगभग एक किलोमीटर दूर ही पहुंची थी कि यह हादसा हो गया। कहना था कि लंबे मार्ग पर जाने वाली बस को रवाना होने से पहले जांच करनी चाहिए थी। यदि जांच होती तो शायद ऐसा न होता। यह भी कहा कि यदि ऐसा हादसा हाईवे पर हो जाता तो बड़ी समस्या बन सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूूसरी बस का चालक चला रहा था बस
अधिकारियों ने बताया कि रोडवेज का स्थाई चालक परेशानी के चलते शुक्रवार को नहीं आया था। इस पर दूसरी बस के चालक को उसके स्थान पर ड्यूटी के लिए भेजा गया था। रास्ते में यह हादसा हो गया।

लंबी दूरी वाली बसों के चलने से पहले जांच कराई जाती है। बस अचानक खराब हुई थी। दूसरी बस से यात्रियों को भिजवा दिया गया। - राज कुमार तोमर, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी, रोडवेज विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed