{"_id":"61eeffa3209f890df93956c2","slug":"static-team-recovered-rs-27-lakh-from-property-dealer-muzaffarnagar-news-mrt574609082","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रापर्टी डीलर से स्टेटिक टीम ने बरामद किए 27 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रापर्टी डीलर से स्टेटिक टीम ने बरामद किए 27 लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रॉपर्टी डीलर से स्टेटिक टीम ने बरामद किए 27 लाख रुपये
मुजफ्फरनगर। नगर के मोहल्ला लद्दावाला निवासी प्रापर्टी डीलर के घर से पुलिस और स्टेटिक टीम ने 27 लाख रुपये बरामद किए है। पुलिस ने रकम को कब्जे में लिया है।
शहर कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्रा ने बताया कि विधानसभा चुनाव में कालेधन की खपत को रोकने के लिए चुनाव आयोग के निर्देश पर पुलिस व प्रशासनिक कर्मचारियों की टीम बनाई है। टीम ने एक सूचना पर शहर के मोहल्ला लद्दावाला में रहने वाले इंतजार के घर पर छापा मारा तो उनके यहां से 27 लाख की रकम बरामद की गई। इतनी बड़ी रकम इंतजार के पास कहां से आई है। इस बारे में उनसे जानकारी की जा रही है। रकम को फिलहाल कब्जे में लिया गया है। इंतजार खुद को प्रापर्टी डीलर बता रहा है। उससे रकम का हिसाब मांगा है। आयकर विभाग को रकम के बारे में जानकारी दी जा रही है। दस लाख से ज्यादा की रकम के बारे में आयकर विभाग को तुरंत सूचना देने के आदेश हैं। इस रकम की बरामदगी का मामला शहर क्षेत्र में चंद मिनटों में चर्चा का विषय बन चला है।