फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Statement made in court of rape victim

दुष्कर्म पीड़िता के कोर्ट में कराए बयान

Fri, 12 Aug 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Statement made in court of rape victim
दुष्कर्म पीड़िता के कोर्ट में कराए बयान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म पीड़ित किशोरी का मेडिकल कराकर उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दुष्कर्म के आरोपी पूर्व प्रधान की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी में पूर्व प्रधान और दुष्कर्म पीड़िता साथ दिखाई दे रहे हैं। पीड़िता शहर के एक स्कूल में पढ़ती है।

मंसूरपुर के एक गांव निवासी परिवार ने अपने ही गांव के पूर्व प्रधान पर आरोप लगाया था कि उनकी 15 वर्षीय बेटी कक्षा नौ की छात्रा है। वह मंगलवार को दोपहर के समय घर से कॉपी खरीदने के लिए गई थी और इसके बाद घर नहीं लौटी। वह बुधवार दोपहर में सरकुलर रोड पर बेहोशी की हालत में पड़ी मिली थी। उसने गांव के पूर्व प्रधान पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। नई मंडी कोतवाली प्रभारी सुशील सैनी का कहना है कि दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज बुधवार रात दर्ज कर लिया था। पीड़िता का मेडिकल व कोर्ट में बयान भी दर्ज कराए गए है। जांच पड़ताल में पूर्व प्रधान व पीड़िता सीसीटीवी में एक साथ दिखाई दिए हैं। आरोपी पूर्व प्रधान की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed