फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   State minister and colleagues report negative

राज्य मंत्री और साथियों की रिपोर्ट आई निगेटिव

Wed, 15 Jul 2020 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
State minister and colleagues report negative
मुजफ्फरनगर। जिले के प्रभारी और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान के संपर्क में आए बीजेपी नेताओं की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इनमें प्रदेश के राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल और जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला भी शामिल हैं।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री चेतन चौहान विगत चार जुलाई को राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल के आवास पर उनके पिता रमेशचंद गुप्ता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने गए थे। बाद में चौहान कोरोना पॉजीटिव मिले। चौहान के पॉजीटिव आने से उन सभी भाजपा नेताओं की हालत खराब हो गई थी जो उनके संपर्क में आए थे। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल और उनके दोनो भाइयों के साथ स्टाफ के भी सैंपल लिए थे। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला महामंत्री रोहिल वाल्मीकि और मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल का भी टेस्ट हुआ। राहत भरी खबर यह है कि सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed