फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Standard incomplete, Purkaji will not get Tehsil status

मानक अधूरे, पुरकाजी को नहीं मिलेगा तहसील का दर्जा

Tue, 20 Sep 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Standard incomplete, Purkaji will not get Tehsil status
रालोद विधायक अनिल कुमार के सवाल पर मिला जवाब
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। सियासी मंचों पर लंबे समय से पुरकाजी को तहसील का दर्जा दिलाने का मुद्दा गूंजता रहा है। विधानसभा के दूसरे सत्र में रालोद विधायक अनिल कुमार की ओर से पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री की ओर से दिए गए जवाब में कहा गया है कि मानक अधूरे होने के कारण पुरकाजी को तहसील बनाया जाना औचित्यपूर्ण नहीं है।
रालोद विधायक ने बताया कि उन्होंने विधानसभा में लिखित प्रश्न के माध्यम से मुख्यमंत्री से पूछा था कि क्या सरकार सदर विधानसभा के दो भाग कर पुरकाजी को तहसील बनाने पर विचार करेगी। इस पर जवाब मिला है कि मानक अधूरे हैं। सदर तहसील में कुल 273 राजस्व ग्राम और 101 लेखपाल क्षेत्र हैं। पुरकाजी को प्रस्तावित नवसृजित तहसील बनाने के लिए राजस्व निरीक्षक पुरकाजी के 10, शेरखुर खादर के 10 और छपार के पूर्ण सात लेखपाल क्षेत्र अर्थात कुल 27 क्षेत्र ही शामिल हो सकते हैं। जबकि नई तहसील के लिए 100 से 120 लेखपाल क्षेत्र का मानक निर्धारित है। इसी वजह से पुरकाजी को तहसील बनाना औचित्यपूर्ण नहीं है।
विज्ञापन

रोहाना कलां को थाना बनाने का प्रस्ताव नहीं
पुरकाजी सुरक्षित सीट से रालोद विधायक अनिल कुमार ने सवाल पूछा था कि रोहाना कलां पुलिस चौकी को क्या थाना बनाने की योजना है। इस पर जवाब दिया गया है कि इस पर कोई प्रस्ताव शासन स्तर पर लंबित ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खादर क्षेत्र में ठोकर बनाने की योजना नहीं
सोलानी नदी के दाएं किनारे पर पुरकाजी खादर में 11075 लाख रुपये की योजना प्रस्तावित है। उत्तर प्रदेश राज्य बाढ़ नियंत्रण परिषद की स्थायी संचालन समिति की 52वीं बैठक दो दिसंबर 2019 को हुई। पांच सितंबर 2022 को टेक्नो इकोनॉमिक अप्रेजल क्लीयरेंस ऑफ द स्कीम प्रदान की गई है। केंद्रीय जल आयोग की तकनीकी सलाहकार समिति के अनुमोदन की प्रक्रिया चल रही है। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि खादर क्षेत्र में ठोकर बनाने की कोई योजना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed