{"_id":"f22d30789c8cd18b507f6112a38fee8c","slug":"stadium-victorious-team-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेडियम की टीम विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेडियम की टीम विजयी
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 10 Dec 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई जिला जूनियर बालक वॉलीबाल प्रतियोगिता स्पोर्ट्स स्टेडियम टीम ने जीती। इसके फाइनल में स्पोर्ट्स स्टेडियम टीम ने केवीएस की टीम को हराया।
जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व वॉलीबाल खिलाड़ी धूम सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर किया। प्रतियोगिता में जिले की दस टीमों ने भाग लिया। पहले मैच में स्काई लैंड शाहपुर ने सोंटा क्लब को हराया। दूसरा मैच बी वोट क्लब ने जागाहेड़ी की टीम को हराकर जीता।
तीसरे मैच में केवीएस टीम विजयी रही, उसने अथाई की टीम को हराया। चौथा मैच पुलिस क्लब ने गांधीनगर की टीम को हराया कर जीता। पांचवें मैच में स्पोर्ट्स स्टेडियम ने माजरा की टीम को हराया। पहला सेमीफाइनल केवीएस ने बी वोट को हरा कर जीता। दूसरे सेमीफाइनल में स्पोर्ट्स स्टेडियम ने स्काईलैंड शाहपुर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने केवीएस की टीम को 25-21 अंक से हरा कर विजयश्री प्राप्त की।
विज्ञापन
जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार और उप क्रीड़ा अधिकारी पूनम विश्नोई ने विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया। इस दौरान अशोक कुमार, रवि राठी, बिट्टू राणा, संदीप चौधरी, पवन कुमार, दीपक कुमार, सुनील कुमार, सोनू आदि का सहयोग रहा।