फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Stadium team defeated Tiger Club

स्टेडियम की टीम ने टाइगर क्लब को हराया

Sun, 20 Mar 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Stadium team defeated Tiger Club
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से खेली जा रही ओपन लीग में स्पोर्ट्स स्टेडियम मुजफ्फरनगर ने इलेवन टाइगर क्लब मंडी को पांच विकेट से हराया।
विज्ञापन

टॉस स्टेडियम ने जीता और पहले गेंदबाजी की और इलेवन टाइगर को आठ विकेट पर मात्र 113 रन रोक दिया। इलेवन टाइगर के बल्लेबाज भानु ने 28 रन, क्षितिज ने 19 और मानव ने 13 रनों के योगदान दिया। स्टेडियम के गेंदबाज अभिषेक ने शानदार बॉलिंग करते हुए चार विकेट लिए विवेक, अभिजीत, हर्ष और हर्षित को 1-1 विकेट मिला। 114 रनों के आसान से लक्ष्य को स्टेडियम के बल्लेबाजों ने मात्र 13 ओवरों में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया।
विज्ञापन

बल्लेबाज स्पर्श ने शानदार 57 रन नाबाद, विवेक ने 18 रन और हर्षित ने 17 रन बनाकर अपनी टीम को पांच विकेट से मैच जिता दिया। इलेवन टाइगर के गेंदबाज मानव और विशाल को 2-2 विकेट और विकास को एक विकेट मिला। मैच में चार ओवर में 24 रन देकर चार विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज अभिषेक को मैन ऑफ द मैच दिया गया। अंपायर आदिल रजा जैदी, अरशद और स्कोरर हरीश रहे। लीग कोडिनेटर गौरव सिद्धार्थ ने बताया कि लीग का अगला मैच मंगलवार को शामली और खतौली के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed