फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   St. Xavier's Global School Rahkada

प्रतियोगिताओं में देहात क्षेत्र की प्रतिभाओं का रहा दबदबा

Tue, 21 Jan 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
St. Xavier's Global School Rahkada
नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण करते अत? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
भोपा। नेहरू युवा केंद्र द्वारा सेंट जेवियर्स ग्लोबल स्कूल रहकड़ा में चल रही दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हो गई। देहात क्षेत्र की युवा प्रतिभाओं ने प्रतियोगिताओं में दमखम दिखाकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में वॉलीबाल में कासमपुरा ने प्रथम और माजरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में भोकरहेड़ी ने प्रथम और सिकंदरपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग की 200 मीटर दौड़ में निकिता प्रथम और सोनम द्वितीय स्थान पर रही। पुरुष वर्ग की 200 मीटर दौड़ में अनुज पाल प्रथम और हिमांशु द्वितीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में हिमांशु प्रथम व सौरभ राठी द्वितीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग की लंबी कूद में पूजा ने प्रथम व सोनम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि पुरुष वर्ग की लंबी कूद में अनुज पाल ने प्रथम व उज्ज्वल तोमर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा समन्वयक प्रतिभा शर्मा, राज्य प्रशिक्षक प्रमोद चौधरी और सीओ भोपा राममोहन शर्मा ने सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। नमामि गंगे के जिला परियोजना अधिकारी सुबोध शर्मा, एकेडमी प्रबंधक ओमपाल सिंह, आशीष बालियान, गौरव कुमार, संदीप कुमार और पारुल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed