{"_id":"62c48ae83ec9826a051d8653","slug":"ssp-inspected-the-office-muzaffarnagar-news-mrt595678385","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी ने किया कार्यालय का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी ने किया कार्यालय का निरीक्षण
विज्ञापन
- कर्मचारियों-अधिकारियों को समय पर आने के लिए कहा
- इनामी अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। एसएसपी विनीत जायसवाल ने पुलिस कार्यालय की समस्त शाखाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सर्वप्रथम पुलिस कार्यालय के आगुंतक कक्ष का निरीक्षण कर प्रतिदिन आने वाली शिकायतों एवं उनके निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली।
उन्होंने प्रधान लिपिक शाखा, आंकिक शाखा, आईजीआरएस कार्यालय, जन शिकायत प्रकोष्ठ, बड़ी पेशी कार्यालय, अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं देहात पेशी कार्यालय, रिकॉर्ड रूम, पत्रावली शाखा, डीसीआरबी शाखा, विशेष जांच प्रकोष्ठ शाखा, रिट सेल, मानवाधिकार शाखा, पासपोर्ट शाखा, साइबर हेल्प सेंटर आदि शाखाओं का निरीक्षण किया। शाखाओं में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारियों से उनके कार्यों की जानकारी की। अधिकारी/कर्मचारियों को समय से कार्यालय में आने को कहा। कार्यालय रिकार्ड को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। शाखाओं के अभिलेखों के रखरखाव को चेक किया। कार्यालय परिसर में साफ सफाई की स्थिति बेहतर रखने को आरआई पुलिस लाइन और डीसीआरबी प्रभारी को इनामी अपराधियों की सूची उपलब्ध कराते हुए उन पर कार्रवाई के लिए कहा। कार्यालय में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारियों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। निरीक्षण के दौरान समस्त शाखा प्रभारी मौजूद रहे।