फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   SSP inspected Kanwar Marg, water was found in the underpass

कांवड़ मार्ग का एसएसपी ने किया निरीक्षण, अंडरपास में पानी भरा मिला

Wed, 22 Jun 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
SSP inspected Kanwar Marg, water was found in the underpass
- कांवड़ यात्रा के मददेनजर पुलिस ने शुरू की तैयारी
विज्ञापन

- सीसीटीवी लगवाने व पुलिस को गश्त करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जनपद में कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने व श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की अव्यवस्था का सामना न करना पडे इसके लिए एसएसपी अभिषेक यादव ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। कावड मार्ग पर एक अंडरपास में पानी भरा देखकर एसएसपी ने नाराजगी जताकर पानी की निकासी कराने को कहा।
कांवड़ यात्रा अगले माह शुरू होने जा रही है। राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली व उप्र के अन्य दूरस्थ जिलों के लाखों कांवड़ियां जनपद मुजफ्फरनगर से ही गुजरते है। उनकी सुरक्षा व मार्ग पर असुविधा के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसएसपी अभिषेक यादव ने मंगलवार दोपहर में पुलिस अधिकारियों के साथ कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर वर्तमान स्थिति का जायजा लिया । उन्होंने कावड मार्ग की सड़क, प्रकाश व्यवस्था , यातायात व्यवस्था को देखा। सुरक्षा की दृष्टि से मुख्य मार्गों पर सीसीटीवी लगवाने, पुलिस को नियमित गश्त करने, बैरिकेडिंग लगाकर प्रत्येक आने-जाने वाहनों की चेकिंग करने के लिए दिशा-निर्देश दिए। बताया गया कि एसएसपी व अन्य अधिकारी बझेडी मार्ग पर पड़ने वाले अंडरपास के पास पहुंचे, तो उन्हें अंडरपास में पानी भरा हुआ मिला। यह देखकर एसएसपी ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने रेलवे अधिकारियों से संपर्क कर पानी की निकासी कराने को कहा। एसएसपी ने कहा कि कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले गूलर के पेड़ों का भी विशेष ध्यान रखा जाए। उनके आसपास कोई संकेत चिंह अवश्य बनवाएं ताकि कांवड़ियों को कोई असुविधा व न हो। अधिकारियों ने छपार हाईवे तक मार्ग का बारिकी से निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार, सीओ सिटी कुलदीप सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed