फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   SSP Abhishek Yadav in police school

एसएसपी ने युवाओं को कानून का पालन करने के लिए किया प्रेरित

Thu, 29 Aug 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
SSP Abhishek Yadav in police school
जीआईसी में आयेजित पुलिस पाठशाला को संबोधित करते एसएसपी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
एसएसपी ने युवाओं को कानून का पालन करने के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अमर उजाला फाउंडेशन के तहत राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला में एसएसपी अभिषेक यादव ने युवाओं को नशे समेत अन्य सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक होकर इन्हें दूर करने के अभियान मेें जुटने का आह्वान किया।
शहर के महावीर चौक स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में बुधवार को आयोजित पुलिस की पाठशाला में छात्रों को संबोधित करते हुए एसएसपी अभिषेक यादव ने कहा कि वे आगे आकर नशे समेत अन्य सामाजिक बुराइयों की रोकथाम में सहयोग करें। युवा जागरूक होंगे तो समाज से विभिन्न बुराइयों के रूप में व्याप्त गंदगी दूर होगी। एसएसपी ने कहा कि युवाओं को यदि कहीं लड़कियों से छेड़छाड़ व अभद्रता होती दिखे तो तत्काल आगे आकर हौसला दिखाते हुए उन्हें बचाने का प्रयास करना चाहिए। इसके लिए आसपास के लोगों के साथ ही डायल-100 का भी सहयोग लें। एसएसपी ने छात्रों को कानून के साथ ही ट्रैफिक के नियमों का भी पालन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

अपनी सुरक्षा के लिए जरूरी है हेलमेट
एसपी ट्रैफिक बीबी चौरसिया ने कहा कि ट्रैफिक नियम उनकी सुरक्षा के लिए हैं। जब भी वाहन चलाएं या सड़क पर पैदल भी चलें तो यातायात के नियमों का पालन करें। दुपहिया वाहन लाइसेंस जारी होने के बाद ही चलाएं और हमेशा हेलमेट का इस्तेमाल करें, क्योंकि यह हमारी अपनी सुरक्षा के लिए जरूरी है। महिला शिक्षिकाओं ने एसपी ट्रैफिक से सवाल किया कि यदि किसी को शिकायत करनी हो और अपनी पहचान उजागर न करने की मंशा हो तो क्या करना चाहिए। इस पर उन्होंने किसी की शिकायत करने के दौरान संबंधित पुलिसकर्मी से इसके लिए आग्रह करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीएसआई राजेश कुुमार सिंह ने छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए उन्हें ट्रैफिक के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। टीएसआई ने कहा कि छात्र हमेशा 18 साल की उम्र पूरी करने के बाद ही कोई भी वाहन चलाएं, क्योंकि इससे पहले वाहन चलाने पर एक ओर जहां उनके साथ कोई भी हादसा होने की आशंकाएं रहती हैं, वहीं उनके पकड़े जाने की स्थिति में नए कानून के तहत अभिभावकों को इसका दंड भुगतना पड़ सकता है।
एसएसपी समेत अन्य अफसरों का स्वागत
कार्यक्रम में कॉलेज प्रधानाचार्य ब्रिजेश कुमार ने एसएसपी अभिषेक यादव का बुकें भेंट कर व बैज लगाकर स्वागत किया। एसएसपी को उन्होंने कॉलेज से जुड़ी जानकारियां भी दीं। पूर्व प्रधानाचार्य रमेशचंद शर्मा ने एसपी ट्रैफिक बीबी चौरसिया व शिक्षक नितिन कुमार ने टीएसआई राजेश कुमार सिंह को बैज लगाकर उनका स्वागत किया। इनके साथ ही आदर्श कुमार, डॉ सोहनलाल, नरेंद्र कुमार, राकेश मलिक, भूपेंद्र, वंदना, गीता व सुचित्रा आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।
एसएसपी के सवाल, छात्रों के जवाब
एसएसपी: समाज में पुलिस क्यों जरूरी है?
- कर्मवीर: लड़कियों से छेड़छाड़ रोकने, आपसी झगड़े रोकने के लिए पुलिस जरूरी है।
- अतुल: कोई भी घटना होने से रोकने के लिए और चोरी आदि रोकने के लिए पुलिस जरूरी है।
- गुलजार: समाज में डर का माहौल न बने, इसके लिए पुलिस जरूरी है।
छात्रों के सवाल, एसएसपी के जवाब
- युवा अक्सर लड़कियों के साथ छेड़छाड़ व बदसलूकी करते नजर आते हैं। उन्हें रोकने के लिए अकेले जाएंगे तो हमारे साथ मारपीट होगी, ऐसे में क्या करें? रितिक कुमार।

एसएसपी: आसपास के लोगों की मदद लें। यदि बात न बने तो पुलिस कंट्रोल रूम को 100 नंबर पर सूचित करें।
गांवों में देशी शराब की दुकानों के साथ ही परचून की दुकानों पर बिक रहे सिगरेट, गुटखा आदि से युवाओं पर बुरा असर पड़ रहा है। पुलिस इनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं करती? शहजाद।
एसएसपी: संबंधित थाना प्रभारी को बताइए, यदि वहां से हल नहीं निकलता तो मुझसे शिकायत करें, इस पर निश्चित ही काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed