{"_id":"60b6855a8ebc3e78c063d682","slug":"sso-arrested-for-negligence-towards-work-muzaffarnagar-news-mrt5408716171","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर : कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर एसएसओ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर : कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर एसएसओ गिरफ्तार
Wed, 02 Jun 2021 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 12:37 AM IST
सार
एसएसओ द्वारा ट्रांसफार्मर पर लाइन जोड़ते वक्त बिना पूछे लाइन चालू कर दी गई, जिसमें बुुरी तरह झुलसने से जसवंत की मौके पर मौत हो गई थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर के चरथावल थानाक्षेत्र में चौकड़ा बिजलीघर पर तैनात सहारनपुर जिले के बड़गांव निवासी सब स्टेशन ऑफिसर (एसएसओ) विनोद कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जंगल में नलकूप के ट्रांसफार्मर की लाइन जोड़ने के दौरान एसएसओ द्वारा बिना पूछे लाइन चालू कर दी थी।
विज्ञापन
इस लापरवाही के कारण संविदा कर्मी की एचटी लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों ने हादसे में आरोपी ड्यूटी पर तैनात एसएसओ की लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
बुड्ढ़ाखेड़ा निवासी संविदा लाइनमैन जसवंत चौकड़ा बिजलीघर पर तैनात था। सोमवार को वह शटडाउन लेकर चौकड़ा के किसान कादिर की नलकूप पर लाइन के फाल्ट को जोड़ने गया था। ट्रांसफार्मर पर लाइन जोड़ते वक्त बिना पूछे लाइन चालू कर दी गई, जिसमें बुुरी तरह झुलसने से जसवंत की मौके पर मौत हो गई थी।
विज्ञापन
मृतक के भाई योगेंद्र ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए ड्यूटी पर तैनात एसएसओ विनोद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी विनोद कुमार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
आरोपी गांव चिराऊ थाना बड़गांव जिला सहारनपुर का निवासी है। विदित है कि घटना के बाद कई गांवों के लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर पांच घंटे तक हंगामा करते हुए शव नहीं उठने दिया था। आला अफसरों के मौके पर आने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और परिजनों को उचित मुआवजा देने का आश्वासन के बाद धरना-प्रदर्शन खत्म हुआ था।